WPL 2026 Final: इतिहास दोहराएगी RCB या पहली ट्रॉफी उठाएगी DC? मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर

0
1

WPL 2026 Final: वीमेंस टी20 फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच आज एक बार फिर रोमांच की चरम सीमा पर पहुंचने वाला है। डब्ल्यूपीएल (Women’s Premier League 2026) का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

आरसीबी लीग चरण में शीर्ष स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची है, जबकि दिल्ली ने एलिमिनेटर में दमदार प्रदर्शन कर खिताबी जंग में जगह बनाई। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक हर सीजन फाइनल खेला है, लेकिन ट्रॉफी हाथ नहीं लगी। यही कारण है कि यह मैच उनके लिए सिर्फ एक और फाइनल नहीं, बल्कि इतिहास बदलने का मौका है। वहीं, आरसीबी के पास WPL 2024 ट्रॉफी जीतने का एक आत्मविश्वास है, जहां वे दिल्ली को फाइनल में हरा चुके हैं।

दिल्ली का ‘फाइनल जिंक्स’ बनाम RCB की लय

दिल्ली कैपिटल्स को अब तक फाइनल में बार-बार निराशा मिली है। पिछली हारों ने टीम पर “चोकर्स” का टैग चिपका दिया है, जिसे हटाने का यह सुनहरा अवसर है। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज (Jemimah Rodrigues) की अगुआई में टीम ने इस बार संतुलित क्रिकेट खेला है — टॉप ऑर्डर आक्रामक, मिडिल ऑर्डर स्थिर और गेंदबाजी में विविधता। जेमिमा की अगुआई में टीम ने इस बार संतुलित क्रिकेट खेला है — टॉप ऑर्डर आक्रामक, मिडिल ऑर्डर स्थिर और गेंदबाजी में विविधता।

दूसरी ओर, आरसीबी आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के नेतृत्व में टीम ने पूरे सीजन आक्रामक और संतुलित खेल दिखाया। बल्लेबाजी की गहराई और ऑलराउंड विकल्प टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Probable XI)

ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघरे, श्रेयांका पाटिल, लॉरेन बेल

पुजा वस्त्राकर भले गेंदबाजी में पूरी तरह फिट न हों, लेकिन फिनिशर की भूमिका में उपयोगी हो सकती हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (Probable XI)

लिज़ेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

टॉप ऑर्डर की आक्रामक शुरुआत और ऑलराउंडर मारिजैन कप्प की मौजूदगी टीम को संतुलन देती है।

मुकाबले की असली कुंजी

फाइनल जैसे बड़े मैच में अनुभव और दबाव झेलने की क्षमता निर्णायक होती है। आरसीबी की हालिया फॉर्म उन्हें बढ़त देती है, लेकिन दिल्ली का जज्बा और “अब या कभी नहीं” की स्थिति मुकाबले को 50-50 बनाती है।