Virat Kohli IPL Record: आईपीएल 2025 में विराट कोहली जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उनके पास रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। मौजूदा सीजन में कोहली शानदार लय में हैं, उन्होंने अब तक दो अर्धशतक जड़े हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 160+ के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67 रनों की शानदार पारी से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब नजरें टिकी हैं उस आंकड़े पर, जो उन्हें ‘हिटमैन’ से आगे ले जा सकता है।
कोहली सिर्फ 5 सिक्स दूर
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में रोहित शर्मा फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 252 पारियों में 282 छक्के लगाए हैं। वहीं विराट कोहली 248 पारियों में 278 छक्के लगा चुके हैं। यानी रोहित को पीछे छोड़ने के लिए कोहली को सिर्फ 5 छक्कों की जरूरत है।
दिल्ली के खिलाफ मुकाबला इस लिहाज से अहम है क्योंकि कोहली के पास है फॉर्म और चिन्नास्वामी जैसा बल्लेबाज़ी के अनुकूल मैदान है, जो कि आरसीबी का होम ग्राउन्ड भी है।
IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज
रैंक | खिलाड़ी | पारियां | छक्के |
---|---|---|---|
1 | क्रिस गेल | 142 | 357 |
2 | रोहित शर्मा | 252 | 282 |
3 | विराट कोहली | 248 | 278 |
विराट vs रोहित – 2024-25 में किसने जड़े अधिक छक्के ?
- विराट कोहली (2025 सीजन): 6 छक्के
- रोहित शर्मा (2025 सीजन): 2 छक्के, कुल 25 छक्के पूरे सीजन में (2024 से अब तक)
- कोहली ने 2024 से अब तक 44 छक्के लगाए हैं
ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि इन दो सीजन के दौरान कोहली का बल्ला रोहित से कहीं ज्यादा जोरदार रहा है।
क्या टूटेगा हिटमैन का रिकॉर्ड?
चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कोहली का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। अगर वह दिल्ली के खिलाफ लय बरकरार रखते हैं, तो IPL इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनने का खिताब उनसे ज्यादा दूर नहीं। साथ ही ये भी मुमकिन माना जा रहा है कि आने वाले सीजन में कोहली क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
IPL 2025 में विराट कोहली का धमाकेदार प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में अब तक विराट कोहली ने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले गए चार मुकाबलों में कुल 164 रन बनाए हैं। उनका औसत 54.66 और स्ट्राइक रेट 143 से ऊपर का रहा है। इस दौरान विराट ने दो अर्धशतक भी जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 67 रन रहा।
कोहली की निरंतरता ने उन्हें टूर्नामेंट में छठा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज़ बना दिया है। उनकी फॉर्म आरसीबी की बल्लेबाज़ी लाइनअप के लिए बड़ी ताकत बन चुकी है।