Khel Ratna and Arjuna Award 2024: मनु भाकर और डी गुकेश समेत 4 को खेल रत्न, 32 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

0
5

Khel Ratna and Arjuna Award 2024: भारत के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार, खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड, 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष खेल रत्न के लिए चार और अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) के लिए कुल 32 खिलाड़ियों को चुना गया है। भारत की स्टार शूटर और डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, शतरंज (चेस) के विश्व विजेता चैंपियन डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा खेल जगत के सर्वोच्च सम्मान, खेल रत्न (Major Dhyan Chand Khel Ratna award) से सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में, आइए जानते हैं और किस खिलाड़ी को किस खेल के लिए साल 2024 में उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी:

डी गुकेश – शतरंज

हरमनप्रीत सिंह – हॉकी

प्रवीण कुमार – पैरा एथलेटिक्स

मनु भाकर – शूटिंग

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी:

एथलेटिक्स:

  • ज्योति याराजी
  • अन्नू रानी

मुक्केबाजी:

  • नीटू
  • स्वीटी

शतरंज:

  • वंतिका अग्रवाल

हॉकी:

  • सलीमा टेटे
  • अभिषेक
  • संजय
  • जरमनप्रीत सिंह
  • सुखजीत सिंह

पैरा-तीरंदाजी:

  • राकेश कुमार

पैरा एथलेटिक्स:

  • प्रीति पाल
  • जीवनजी दीप्ति
  • अजीत सिंह
  • सचिन सरजेराव खिलारी
  • धर्मबीर
  • प्रणव सूरमा
  • एच होकातो सेमा
  • सिमरन जी
  • नवदीप

पैरा-बैडमिंटन:

  • नितेश कुमार
  • थुलासिमथी मुरुगेसन
  • नित्या श्री सुमति सिवन
  • मनीषा रामदास

पैरा-जूडो:

  • कपिल परमार

पैरा-शूटिंग:

  • मोना अग्रवाल
  • रूबीना फ्रांसिस

शूटिंग:

  • स्वप्निल सुरेश कुसले
  • सरबजोत सिंह

स्क्वाश:

  • अभय सिंह

तैराकी:

  • साजन प्रकाश
  • अमन

विशेष पुरस्कार और सम्मान

  1. द्रोणाचार्य पुरस्कार: सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग), दीपाली देशपांडे (शूटिंग).  
  2. मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को ओवरऑल विजेता का खिताब मिला.  
  3. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को सम्मानित किया गया.  

खेल रत्न जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में

यह पुरस्कार भारतीय खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाते हैं। 22 वर्षीया मनु भाकर भारत की पहली एथलीट बनीं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीते। उन्होंने अगस्त में हुए पेरिस ओलंपिक खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट्स में कांस्य पदक हासिल किए।

पेरिस ओलंपिक में हरमनप्रीत सिंह ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करते हुए टीम को लगातार दूसरी बार कांस्य पदक दिलाया।

18 वर्षीय डी. गुकेश ने इतिहास रचते हुए सबसे युवा विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इससे पहले, पिछले वर्ष भारतीय टीम को शतरंज ओलंपियाड में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने में गुकेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चौथे खिलाड़ी जिनको खेल रत्न देने की घोषणा हुई है वह एक पैरा एथलीट हैं, पैरा हाई-जम्पर प्रवीण कुमार हैं ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।