IPL 2022 में आज के मुकाबले में Virat Kohli एक रन बनाते ही आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में विराट कोहली अपने नाम एक और कीर्तिमान हासिल कर लेंगे। विराट का बल्ला इस सीजन खमोश सा रहा है, लेकिन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो अभी भी सबसे आगे है।
Virat Kohli आज बनाएंगे कीर्तिमान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज जैसे ही अपना पहला रन पूरा करेंगे तो वो आईपीएल के इतिहास में 6500 रन बनाने वाले पहले बल्लबाज बन जाएंगे। फ्रेंचाइजी टी20 लीग में इतले रन किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं। यहां तक कि एक फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में खेलते हुए विराट कोहली ने इतने रन बनाए हैं, जो अपने आप में बड़ी बात है।

विराट कोहली ने 218 मैचों की 210 पारियों में अब तक 36.51 की औसत से 6499 रन बनाए। इसमें 5 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। 566 चौके और 214 छक्के उन्होंने इस लीग में जड़े हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे पहले 6000 रन बनाने का कमाल किया था और अब वो 6500 रन बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। उनके बाद शिखर धवन ने आईपीएल में 6000 रन पूरे किए हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल 2022 के सीजन में 11 मैचों में 21.60 की औसत से 216 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक ही निकल सका है। इस सीजन में उनका उच्चतम स्कोर 58 रन रहा है।
संबंधित खबरें: