Ind Vs Pak Live Updates: टी20 विश्व कप में आज भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान ने कुल 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। वहीं, भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने थे। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 ओवर में भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर मात्र 45 रन बनाए थे। उसके बाद विराट और हार्दिक की जोड़ी ने शानदार पारी खेली और टीम को जीत के लिए दावेदार बना दिया। वहीं, विराट कोहली ने 4 छक्के और 6 चौके की मदद से 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और टीम को विजयी बनाया।

Ind Vs Pak Live Updates…
- भारत ने 4 विकेट से जीता मैच
- आर. अश्विन ने लगाया चौका, भारत ने जीता मैच
- 1 गेंद पर चाहिए 1 रन।
- बल्लेबाजी करने आए हैं आर. अश्विन
- डीके हुए रन आउट। एक गेंद पर चाहिए 2 रन
- 2 गेंद पर चाहिए भारत को 2 रन।
- तीन गेंद पर चाहिए 5 रन।
- अब तीन गेंद पर नो बॉल के बाद चाहिए 7 रन।
- विराट कोहली ने नो बॉल पर जड़ा छक्का।
- भारत के लिए 3 गेंद पर चाहिए 13 रन।
- हार्दिक के आउट होने के बाद डीके बल्लेबाजी करने आए।
- हार्दिक के रूप में भारत का पांचवा विकेट गिरा।
- 40 रन बनाकर हार्दिक पांड्या हुए आउट।
- 20वां और आखिरी ओवर कराने के लिए मोहम्मद नवाज आए हैं।
- 19 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 144 रन।
- विराट कोहली ने 19वें ओवर की छठवी गेंद पर एक और छक्का जड़ा।

- विराट कोहली ने 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का जड़ा।
- 19वां ओवर कराने के लिए हैरिस रऊफ आए हैं।
- 18 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 129 रन।
- विराट कोहली ने 18वें ओवर के छठे गेंद में लगाया एक और चौका।
- 18वें ओवर की चौथी गेंद में कोहली ने जड़ा एक और चौका।
- 18वें ओवर की पहली गेंद पर विराट ने लगाया चौका।
- 18वां ओवर कराने के लिए शाहीन अफरीदी आए हैं।
- 17 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 112 रन।
- 17वें ओवर में नसीम शाह ने पहले 3 गेंद पर दिए केवल 3 रन।
- 17वां ओवर कराने के लिए नसीम शाह आए हैं। इनका अपने स्पेल का आखिरी ओवर है।
- 16 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 106 रन।
- हार्दिक पांड्या 27 गेंद पर 33 और विराट कोहली 37 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 16वां ओवर कराने के लिए हैरिस रऊफ आए हैं।
- 15 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन।
- विराट कोहली ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर जड़ा चौका।
- 15वां ओवर कराने के लिए नसीम शाह आए हैं।
- 14 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 90 रन।
- 14वें ओवर की पहली गेंद पर विराट ने लगाया चौका।
- 14वें ओवर के लिए शादाब आए हैं।
- 13 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 83 रन।
- 13वें ओवर के चौथे गेंद पर विराट ने जड़ा चौका।
- 13वे ओवर को कराने के लिए शाहिन अफरीदी आए हैं।
- 12 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 74 रन।
- 12वें ओवर में भारत के खाते में आए 20 रन।
- हार्दिक पांड्या ने जड़ा एक और छक्का।
- विराट कोहली ने चौथे गेंद पर लगाया छक्का।
- पाकिस्तान ने गंवाया अपना एक रिव्यू
- हार्दिक पांड्या ने नवाज के पहले ही गेंद पर जड़ा छक्का।
- 12वां ओवर कराने के लिए मोहम्मद नवाज आए हैं।
- 11 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 54 रन।
- शादाब के दूसरे गेंद पर हार्दिक ने चौका जड़ा।
- 11वां ओवर कराने के लिए शादाब खान आए हैं।
- 10 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 45 रन। 4 विकेट गिरे, पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन थे।
- 10 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 45 रन।
- हार्दिक पांड्या 9 गेंद पर 6 और विराट कोहली 21 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 10वां ओवर कराने के लिए मोहम्मद नवाज आए हैं।
- 9वें ओवर में मात्र 3 रन शादाब ने दिए।
- 9 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 41 रन।
- 9वें ओवर को कराने के लिए शादाब खान आए हैं।
- 8वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने दिए केवल 5 रन।
- 8 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 38 रन।
- 8वें ओवर को कराने के लिए मोहम्मद नवाज आए हैं।
- 7 ओवर की समाप्ति और 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 33 रन।
- हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। क्रीज पर विराट और हार्दिक हैं।
- भारत का चौथा विकेट गिरा, अक्षर पटेल हुए रन आउट
- 7वें ओवर को कराने के लिए स्पिनर शादाब खान आए हैं।
- 6 ओवर की समाप्ति और 3 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 31 रन।
- बल्लेबाजी करने अक्षर पटेल आए हैं।
- हैरिस रऊफ ने सूर्यकुमार को किया आउट।
- 6वें और पावरप्ले के आखिरी ओवर के लिए आए हैं हैरिस रऊफ।
- 5 ओवर की समाप्ति और 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 22 रन।
- 5वें ओवर में गेंदबाजी करने नसीम शाह आए हैं।
- 4 ओवर की समाप्ति और 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 17 रन।
- सूर्यकुमार ने तीसरे गेंद पर लगाया चौका।
- रोहित शर्मा के आउट होने के बाद आए हैं बल्लेबाज सूर्यकुमार
- हैरिस रऊफ ने रोहित शर्मा को किया आउट
- चौथे ओवर को कराने के लिए हैरिस रऊफ आए हैं।
- 3 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 10 रन।
- तीसरे ओवर के लिए गेंदबाजी करने शाहिन अफरीदी आए हैं।
- 2 ओवर की समाप्ति पर 1 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 7 रन।
- केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने विराट कोहली आए हैं।
- दूसरे ओवर के पांचवे गेंद पर केएल राहुल हुए आउट।
- केएल राहुल ने दूसरे ओवर की तीसरे गेंद पर बनाए 2 रन।
- दूसरे ओवर के लिए पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह आए हैं।
- 1 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 5 रन।
- एक रन बनाते हुए रोहित शर्मा ने भी अपना खाता खोला।
- एक रन के साथ केएल राहुल ने खाता खोला।
- पहला ओवर कराने के लिए शाहिन अफरीदी आए हैं।
- भारत की ओर से ओपनिंग करने रोहित शर्मा और केएल राहुल आए हैं।
- 20 ओवर की समाप्ति पर पाक का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन।
- हैरिस रऊफ ने भुवनेश्वर के चौथे गेंद पर जड़ा छक्का।
- पाक का 8वां विकेट गिरा। भुवनेश्वर ने शाहिन आफरीदी को किया आउट। बल्लेबाजी के लिए हैरिस रऊफ आए।
- वाइड बॉल के साथ पाकिस्तान ने पूरे किए 150 रन।
- 20वें और आखिरी ओवर के लिए गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार।
- 19 ओवर की समाप्ति पर पाक का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन।
- छक्के के बाद शाहिन ने 19वें ओवर के चौथे गेंद पर जड़ा चौका।
- शाहिन अफरीदी ने अर्शदीप के तीसरे गेंद पर जड़ा छक्का।
- शान मसूद ने जड़ा अर्ध शतक। 40 गेंदों में बनाया 50 रन।
- 19वें ओवर के लिए अर्शदीप आए हैं। यह उनका चौथा और आखिरी ओवर है।
- 18 ओवर की समाप्ति पर पाक का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन।
- शान मसूद ने 18वें ओवर के तीसरे गेंद पर भी एक और चौका लगाया।
- शान मसूद ने 18वें ओवर के दूसरे गेंद पर चौका लगाया।
- 18वें ओवर को फेंकने के लिए गेंदबाज मो. शमी आए हैं।
- 17 ओवर की समाप्ति पर पाक का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन।
- अर्शदीप ने पाक के 7वें विकेट के रूप में आसिफ को किया आउट। बल्लेबाजी के लिए शाहिन आफरिदी आए हैं।
- पाक बल्लेबाज शान मसूद तीन चौके के साथ 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- 17वें ओवर के लिए गेंदबाजी करने अर्शदीप आए हैं। इनका यह तीसरा ओवर है।

- 16 ओवर की समाप्ति पर पाक का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 116 रन।
- हार्दिक पांड्या ने मो. नवाज को किया आउट। इसके बाद बल्लेबाजी करने आसिफ अली आए हैं।
- मो. नवाज ने हार्दिक के चौथे गेंद पर चौका जड़ा।
- 16वें ओवर के लिए हार्दिक पांड्या आए हैं।
- 15 ओवर की समाप्ति पर पाकिस्तान का स्कोर 106 रन।
- 15वें ओवर के लिए आर. अश्विन आए हैं।
- 14 ओवर की समाप्ति पर पाक का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन। हार्दिक ने हैदर को आउट किया।
- 14वें ओवर में पाक का चौथा विकेट शादाब खान के रूप में गिरा और हैदर आए।
- 13 ओवर की समाप्ति पर पाक का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन।
- अब बल्लेबाजी करने पाक के बल्लेबाज मो. शादाब आए हैं।
- 13वें ओवर में पाक का तीसरा विकेट मो. इफ्तिखार के रूप में गिरा।
- 13वें ओवर के लिए मो. शमी आए हैं।
- अक्षर पटेल के चार गेंदों में तीन छक्के लगे और ये छक्के पाक बल्लेबाज इफ्तिखार ने लगाए।
- 12वें ओवर के लिए अक्षर पटेल आए।
- इफ्तिखार ने आर. अश्विन के 11वें ओवर के पांचवें गेंद पर छक्का लगाया।
- 11वें ओवर के लिए आर. अश्विन आए हैं।
- 10 ओवर की समाप्ति पर पाक का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन है।
- हार्दिक पांड्या ने 10वें ओवर में एक चौके के साथ नौ रन दिए।
- 10वें ओवर के चौथे गेंद पर पाक बल्लेबाज इफ्तिखार ने चौके जड़े।
- 10वें ओवर के तीन गेंद में पाक ने चार रन बनाएं।
- 10वें ओवर के लिए हार्दिक पांड्या आए हैं।
- नौ ओवर के बाद पाकिस्तान ने 50 रन पूरे किए। नौवें ओवर में शमी ने 5 रन दिए।
- 9वें ओवर के लिए भारतीय गेंदबाज आर. अश्विन आए हैं।
- आठ ओवर की समाप्ति पर पाक का स्कोर 2 विकेट पर 44 रन है।
- आठवें ओवर को कराने भारतीय बल्लेबाज मो. शमी आए हैं।
- क्रिज पर पाकिस्तानी बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद और शान मसूद बने हुए हैं।
- पाकिस्तान का स्कोर सातवें ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 41 रन है।
- अर्शदीप सिंह कमाल जारी है। उन्होंने मोहम्मद रिजवान को आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया है। इफ्तियार बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 15 रन है।
- टी20 क्रिकेट में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच 11 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इन सभी मैचों को देखते हुए देखा गया है कि भारत का वजन भारी बना हुआ है। भारत ने 11 में से 8 मैच जीते हैं। इस तरह पाकिस्तान की टीम ने 3 मैच जीते हैं।
- मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू हुआ है।
- मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। साथ ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप के जरिए देखी जा सकती है। साथ ही मैच का डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
- टी20 वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल
- भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर – मेलबर्न – दोपहर 1.30 बजे।
- भारत बनाम नीदरलैंड, 27 अक्टूबर– सिडनी – दोपहर 12.30 बजे।
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 30 अक्टूबर– पर्थ – शाम 4:30 बजे।
- भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर– एडिलेड – दोपहर 1.30 बजे।
- भारत बनाम जिम्बाब्वे, 6 नवंबर– मेलबर्न – दोपहर 1.30 बजे।
संबंधित खबरेंः
T20 World Cup 2022: Ind Vs Pak मैच के ठीक पहले कप्तान रोहित शर्मा का आया बड़ा बयान…
एशिया कप में खालिस्तानी कहकर की गई थी खिंचाई, अब वर्ल्ड कप में Arshdeep ने पाक पर बरपाया कहर