Hockey World Cup 2023: भारत की मेजबानी में हॉकी विश्व कप 2023 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 13 जनवरी को इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले भारत में टूर्नामेंट को लेकर तैयारियों जोरों-शोरों पर हैं। हॉकी वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट का 15वां संस्करण ओडिशा में शुरू किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच 44 मैच खेले जाएंगे। ऐसे में भारतीय हॉकी टीम ने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इन खिलाड़ियों में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर वर्ल्ड कप के दौरान सभी की नजरें टिकी रहने वाली है।

Hockey World Cup 2023: ये 5 भारतीय खिलाड़ी जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें…
1- हरमनप्रीत सिंह
हरमनप्रीत सिंह जो कि हॉकी टीम के कप्तान भी हैं। इनका नाम लिस्ट में सबसे पहले आता है। हरमनप्रीत सिंह साल 2018 में खेले गए मुकाबले में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि, इस उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं क्योंकि वह टीम के कप्तान है। अपने हॉकी के शानदार करियर में हरमनप्रीत ने एक ओलंपिक कांस्य, जूनियर वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे खिताब जीते हैं।
2- पीआर श्रीजेश
भारत के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने शानदार करियर में हॉकी टीम में काफी अहम भूमिका निभाई है। उनसे साल 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैचों में भारत की ओर से उन्होंने कई गोल किए जो बेहद अहम है। ऐसे में उम्मीद है कि वह इस बार भी कई गोल लेकर टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहेंगे।
3- आकाशदीप सिंह
आकाशदीप सिंह जिन्होंने 200 से अधिक हॉकी मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 80 से ज्यादा गोल किए हैं। दरअसल, आकाशदीप ने साल 2012 में इंडियन हॉकी टीम में अपना डेब्यू किया था और उन्हें गोल मशीन के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने हाम ही में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में हैट्रिक बनाई थी। 20 साल के आकाशदीप अपना तीसरा विश्व कप इस बार खेलेंगे। आकाशदीप भारतीय हॉकी टीम के लिए बेहद अहम हैं।
4- मनप्रीत सिंह
इंडियन फील्ड हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व में बेहतरीन मैच खिलाएं हैं। मनप्रीत सिंह ने बतौर कप्तान भारत को 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जिताया था। उनके नाम सबसे ये रिकॉर्ड दर्ज है कि विश्व कप में टीम का कप्तान रहने वाले कैप्टनों में से वो एक हैं। मिडफील्ड पोजीशन में उनका अनुभव और अंतिम तीसरे में उनका क्रिप्स पास स्कोरिंग के ज्यादा मौके दिलाएगा।
5- मनदीप सिंह
इंडियन फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने साल 2022 सीजन में खेले गए मुकाबलों में कुल 13 गोल किए थे। इन गोल के साथ ही मनदीप इंडियन हॉकी टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई मुकाबलों में अहम भूमिका निभाई है ऐसे में उनसे फैन्स को काफी उम्मीदें हैं कि इस बार विश्व कप में भी वो तूफानी पारी खेलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:
सानिया मिर्जा ने टेनिस से संन्यास लेने का किया ऐलान, दुबई में खेलेंगी आखिरी मैच