विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आज पहली सालगिरह है। टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा होने से विराट कोहली वहां पहले से ही मौजूद थे और अनुष्का भी वहां पहुंच गई हैं। एडिलेड टेस्ट के दौरान अनुष्का भी स्टेडियम पर मैजूद थीं। शादी की पहली सालगिरह पर दोनों क्या स्पेशल करेंगे ये तो नहीं पता, शादी की सालहिरह से एक दिन पहले ही एडिलेड में भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। अनुष्का भी इस जीत से बहुत खुश होंगी और इसे सालगिरह पर विराट का तोहफा कह सकते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को आज एक साल पूरे हो गए। पिछले साल 11 दिसंबर को यह जोड़ा इटली में शादी के बंधन में बंधा था। इस मौके पर विरुष्का की जोड़ी ने ट्वीट कर अपनी शादी के खास पलों को याद किया।

शादी के एक साल पूरे होने पर विराट ने अपने ट्वीट में अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए लिखा है, ‘विश्वास नहीं होता कि एक साल हो गए क्योंकि लग रहा है जैसे कल की बात हो। समय तेजी से बीता है, सालगिरह का शुभकामनाएं मेरी बेस्ट फ्रेंड और जीवनसाथी।’ विराट ने अपने ट्वीट के साथ शादी की कुछ यादगार तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

बता दें, कि अनुष्का ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर इस यादगार पल के से जुड़ा एक विडियो पोस्ट करते हुए विराट को एक अच्छा इंसान बताया। अनुष्का ने लिखा है, ‘अगर समय बीतने का आपको पता नहीं चलता तो यह आपके लिए जन्नत है…अगर आप एक अच्छे इंसान से शादी करते हैं तो यह जन्नत है।’

गौरतलब है कि पिछले साल विरुष्का की जोड़ी ने इटली के टस्कनी में शादी की थी, इस शादी में दोनों के परिवार को लोग और नजदीकी मित्र शामिल हुए थे। इसके बाद इस जोड़ी ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिया था, जिसमें पीएम मोदी समेत देश-दुनिया की तमाम हस्तियां पहुंची थीं।