Cricket News: फॉर्म में लौटे सूर्या! रणजी में सूर्यकुमार यादव की दमदार फिफ्टी, रहाणे ने जड़ा शानदार शतक, मुंबई ने हरियाणा पर बनाई मजबूत बढ़त

0
7

Cricket News: टी20 में काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे, भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अब घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। मुंबई और हरियाणा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई ने अपनी दूसरी पारी (चौथे दिन) में 339 का स्कोर बना लिया है। अजिंक्य रहाणे के शानदार शतक (108) और सूर्यकुमार यादव की दमदार अर्धशतकीय पारी (70) की बदौलत मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ 354 रनों की बड़ी बढ़त बना ली है।

यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि सूर्यकुमार यादव, जो आमतौर पर सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, ने रेड बॉल क्रिकेट में सूझबूझ भरई बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। इस पारी में उन्होंने न सिर्फ अपने फॉर्म में वापसी की, बल्कि अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर 129 रनों की साझेदारी कर मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पांचों मुकाबलों में वे पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। भारतीय बल्लेबाज ने पांच पारियों में केवल 28 रन बनाए, जिसका औसत महज 5.6 रहा। जिसके बाद उनका निराशाजनक फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया।

सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी

सूर्या ने 86 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने अपने नेचुरल गेम के मुताबिक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और हरियाणा के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। उनकी इस पारी की खास बात यह थी कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपनी क्लास दिखाई और दिखाया कि वह सिर्फ टी20 विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि रेड बॉल क्रिकेट में भी प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव की इस पारी से उनके फैंस और चयनकर्ताओं को संकेत मिल सकता है कि वह लंबे फॉर्मेट में भी फिर एक बार अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे का शतक – क्लासिक टेस्ट बैटिंग का उदाहरण

मुंबई के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 180 गेंदों में 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 13 चौके लगाए और पूरे मैदान पर शानदार शॉट्स खेले। रहाणे ने धैर्य और तकनीक का जबरदस्त संयोजन दिखाया, जिससे यह साबित होता है कि वह अब भी घरेलू क्रिकेट में बेहद मजबूत खिलाड़ी हैं।

रहाणे की यह पारी तब आई जब टीम को एक स्थिरता की जरूरत थी। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 129 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जिसने मुंबई को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।

मुंबई की दूसरी पारी का स्कोरबोर्ड

rvcdfdsfdesfafds

मुंबई की पारी समाप्त, हरियाणा के सामने 354 रनों का लक्ष्य

मुंबई और हरियाणा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की दूसरी पारी 339 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही हरियाणा को 354 रनों का लक्ष्य मिला है।

हरियाणा के लिए गेंदबाजी में कौन रहा सफल?

हरियाणा के गेंदबाजों में अनुज ठाकरल सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट चटकाए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे को आउट किया। इसके अलावा, जयंत यादव, अंशुल कांबोज और सुमित कुमार ने भी 2-2 विकेट लिया।

मैच की मौजूदा स्थिति

मुंबई इस मुकाबले में पूरी तरह से हावी है

  • पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की
  • अजिंक्या रहाणे और सूर्यकुमार यादव की पारियां मैच का टर्निंग पॉइंट रहीं
  • 354 रनों की बढ़त के साथ अब मुंबई मजबूत स्थिति में है और उनकी जीत तय लग रही है। हरियाणा को जीत के लिए आज के बचे हुए सेशन और कल यानी 5वें दिन में इस लक्ष्य को भेदना होगा।

मुंबई की नजरें अब जल्द से जल्द हरियाणा की टीम को ऑल-आउट करने और मुकाबले को जीतने पर होंगी। अब देखना होगा कि हरियाणा की टीम इस लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।