‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का CM नीतीश कुमार ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

0
69

Khelo India Youth Games 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने आज यानी रविवार (27 अप्रैल 2025) को पाटलिपुत्र खेल परिसर का दौरा कर वहां चल रही ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Untitled design 2025 04 27T164709.438

नीतीश कुमार ने उद्घाटन समारोह की तैयारियों का भी अवलोकन किया, जहां खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का अभ्यास चल रहा था।

IMG 20250427 WA0015

विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस पेंटिंग को मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे में तैयार किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र सौंपा गया।

Untitled design 2025 04 27T164330.774

पद्मश्री बाऊआ देवी, जिन्होंने इस पेंटिंग के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, को मुख्यमंत्री ने विशेष सम्मान प्रदान किया। साथ ही, 375 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल के साथ किए गए प्रदर्शन को भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया और इसका प्रमाणपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

Untitled design 2025 04 27T164355.825

पहली बार बिहार में हो रहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन

गौरतलब है कि बिहार पहली बार 4 मई से 15 मई 2025 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इस महाआयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 खेलों में मुकाबले होंगे, जिनमें 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 8500 खिलाड़ी और 1500 प्रशिक्षक व तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। खेलों का आयोजन बिहार के पटना, गया, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय शहरों में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

IMG 20250427 WA0018

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर उनके प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।