Surya Grahan 2021: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, जानें कब शुरू होगा ग्रहण और किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

0
338
surya grahan 2021 in india date and time
Surya Grahan 2021 in India Date and Time

Surya Grahan 2021: आज यानी 4 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है। आज मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था। अब 4 दिसंबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Last Surya Grahan) लगने वाला है। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार, ये पूर्ण सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू हो जाएगा अधिकतम ग्रहण दोपहर 01:03 बजे लगेगा। और सूर्य ग्रहण दोपहर 3:07 बजे समाप्त होगा। काफी लंबे समय तक यह ग्रहण चलता रहेगा। पंचांग के अनुसार अमावस्या आरंभ 3 दिसंबर को दोपहर 04:55 से होगा और 4 दिसंबर को प्रात: 01: 12 मिनट पर अमावस्या समाप्त होगी।

इन राशियों को होगा फायदा

पुराणों के अनुसार सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन यह हमेशा ही अशुभ हो ऐसा आवश्यक नहीं है। कभी कभी कुछ राशियों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ होता हैं। बता दें कि इस बार सूर्य ग्रहण से मिथुन राशि, कन्या राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के जातकों को शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं।

कहा-कहा दिखेगा सूर्य ग्रहण?

दुनिया के कई हिस्सों में ये ग्रहण देखा जा सकता है। अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से दिखाई देगा। लेकिन यह भारतीय उपमहाद्वीप में कहीं भी नहीं दिखेगा।

सूर्य ग्रहण के समय यह कार्य ना करें

सूर्य ग्रहण के समय भोजन पकाना और खाना काफी गलत माना गया है।

सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलेने से बचें।

किसी भी पेड़ पौधों को हाथ नहीं लगाना चाहिए।

ग्रहण के समय आप कर सकते हैं यह कार्य

ग्रहण को देखते समय चश्मे का प्रयोग करना चाहिए, नहीं तो आप इसे पानी में भी देख सकते हैं।

भोजन को पकाने के बाद उसमें तुलसी का पत्ता डाल दें।

सूर्य ग्रहण लगते ही मंदिर के कपाट को बंद कर दें।

सूर्य ग्रहण पर पूजा नहीं कर सकते हैं लेकिन मानसिक तौर पर भगवान का ध्यान कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान कर, गरीबों को भोजन देना चाहिए साथ ही गौ माता को भी भोजन देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ganesh Ji: रिद्धी सिद्धी के दाता गणेश जी की बुधवार को पूजा करने से दूर होते हैं सारे कष्ट, आरती करने से नकारात्मक शक्तियां हो जाती हैं खत्म

Friday को मां लक्ष्मी की इस तरह करें पूजा, धन की नहीं होगी कमी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here