New Year 2023: अब से कुछ ही घंटों बाद हम 2022 से नए साल 2023 में एंट्री कर लेंगे। नए साल के स्वागत के साथ हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला साल अच्छा बीते और उसे खूब तरक्की मिले। इसके लिए लोग खूब मेहनत करते हैं लेकिन सिर्फ मेहनत की आपकी कामयाबी का राज नहीं है। लोगों के जीवन में वास्तु शास्त्र का भी खासा महत्व है।
इसका असर हमारे साथ कुछ अच्छा या बुरा होने पर जरूर पड़ता है इसलिए कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें घर में रखने से पहले हमें खास ध्यान रखना होता है। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार वास्तु शास्त्र के बताए गए नियमों को मानने से घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में हम आपको नए साल में प्रवेश करने से पहले कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपना साल 2023 बेहतर बना सकते हैं।
![New Year 2023: नए साल से पहले घर में रखी इन चीजों को फौरन कर दें बाहर, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल](https://apnnews.in/wp-content/uploads/2022/12/download-2022-12-31T151134.657.jpeg)
New Year 2023: घर में कभी न रखें ये चीजें
टूटा हुआ शीशा फौरन बाहर फेंके
घर में टूटा हुआ या चटका हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इसे रखना बिल्कुल भी उचित नहीं है क्योंकि इससे घर में नकारात्मकता आती है। अगर आप घर में ऐसा शीशा रखते हैं तो घर वालों में लड़ाई हो सकती है और लोगों के बीच मनमुटाव बना रहता है। साथ ही घर में दो शीशे आमने सामने नहीं होने चाहिए। ये अशांति पैदा करते हैं और बीमारियां लाते हैं ।
खंडित मूर्ति को अभी हटा दें
वास्तु शास्त्र के अनुसान, घर में देवी-देवताओं की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। खंडित मूर्ति रखना वास्तु दोष का कारण बनता है। इससे घरवालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और धन की हानि होती है।
बंद घड़ी लाती है अशुभ समय
![New Year 2023: नए साल से पहले घर में रखी इन चीजों को फौरन कर दें बाहर, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल](https://apnnews.in/wp-content/uploads/2022/12/download-2022-12-31T151105.872.jpeg)
बंद घड़ी अशुभ समय का संकेत देती है। कई बार ऐसा होता है कि घर में दीवार पर टंगी हुई घड़ी रुक जाती है और हम उसे हटाते नहीं है या फिर किसी स्टोर रूम में जाकर रख देते हैं। मगर वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत है घर के किसी भी कोने में बंद घड़ी रखना इंसान पर बुरा असर डालता है। इससे इंसान की तरक्की और विकास रूक जाता है और वह कई परेशानियों से घिर जाता है।
रसोई में न रखे ये बर्तन
किसी भी घर में रसोई सबसे अहम हिस्सा होता है जहां पूरे परिवार के लिए खाना पकता है।साफ-सफाई के साथ किचन में वास्तु का भी ध्यान रखना जरूरी है। रसोई में कभी चटके और टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। घर में टूटे बर्तनों से नकारात्मक ऊर्जा आती है। लोगों के स्वास्थ्य, नौकरी और तरक्की पर इसका खासा असर पड़ता है।
टूटा कूड़ेदान लाता है दरिद्रता
अक्सर हम सभी कूड़ेदान का काफी सालों तक चलाते हैं। चूकिं उसमें कूड़ा जाता है इसलिए वह पुराना टूटा हो तब भी हम उस पर ध्यान नहीं देते। वास्तु के अनुसार, जिन घरों में टूटा-फूटा कूड़ादान रखा होता है वहां दुख-दरिद्रता और बीमारियां आने लगती हैं। ऐसे में घर में टूटा हुआ कूड़ादान नहीं रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
- साल 2023 में कब है Magh Mass जानिए इसका महत्व, पूजन और व्रत के बारे में यहां
- Year 2023 की शुरुआत में बन रहे सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग की पूरी जानकारी, जानिए यहां