Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि की 26 सितंबर से शुरुआत हो गई है। इसी के साथ 9 दिनों तक भक्त माता रानी की विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे। देशभर में नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। देश के अलग-अलग राज्यों में नई-नई थीम से पंडाल सजाए जा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में बेहद उत्साह देखने को मिलता है। यहां के अलग-अलग पूजा पंडाल देश ही नहीं दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचते हैं। इस बार कोलकाता में दुर्गा पूजा के पंडाल ऐसे सजे हैं, जिसे देखने के लिए सभी खिंचे चले आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस बार दुर्गा पूजा पर किस थीम पर पंडाल सजाए गए हैं।

Navratri 2022: देशभक्ति के अनोखे रूप को दर्शाता पंडाल
नवरात्रि के मौके पर अगर आप दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए जा रहे हैं तो कोलकाता के बाबूबगन सरबजनिन दुर्गोत्सव समिति द्वारा बनाए गए पंडाल में जरूर जाएं। यहां के पंडाल को देखकर आपके भीतर देशभक्ति का जज्बा जाग जाएगा। यहां ‘मां तुझे सलाम’ थीम पर पंडाल बनाया गया है। खास बात ये है कि इस पंडाल को स्वतंत्रता के बाद से जारी किए गए हजारों स्मारक सिक्कों से बनाया गया है। बता दें कि इस पंडाल को बनाने में हमें लगभग 2 महीने का समय लगा और इसमें लगभग 30-35 लाख रुपये खर्च किए गए ।

Navratri 2022: शीश महल की तरह बनाया गया पंडाल
पश्चिम बंगाल में नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनायी जाती है। यहां सजने वाले पंडाल आप मन मोह लेगें। इस बार कोलकाता के मोहम्मद अली पार्क में बना दुर्गा पूजा पंडाल सबको ध्यान अपनी ओर खींच रहा।
इस बार ये पंडाल राजस्थान के शीश महल की तर्ज पर बनाया गया है, जिसे बनाने में हजारों शीशों का इस्तेमाल किया गया है।

Navratri 2022: समाज को संदेश देता ‘परिचाई’ पंडाल

कोलकाता में नवपारा दादाभाई संघ पूजा समिति का दुर्गा पूजा पंडाल एक अनूठी थीम ‘परिचाई’ (पहचान) के साथ बना है। यह पंडाल सेक्स वर्कर्स के जीवन को दर्शाता है कि वे किस तरह के समाज में रहते हैं।

समाज में इन सेक्स वर्कर्स को कैसे देखा जाता है इस संदेश के साथ ये पंडाल सजाया गया है।
Navratri 2022: विदेश की याद दिलाता दुर्गा पूजा पंडाल

इस बार सिर्फ स्वतंत्रता को याद करते हुए ही नहीं पंडाल बनाए गए बल्कि देश में रह कर विदेश की प्रसिद्ध इमारतों को ही पंडाल के रूप में सजा दिया गया है। मलेशिया के ट्वीन टावर की थाम पर कोलकाता में ये सुंदर पंडाल बनाया गया है, जिसे देखने वाले की काफी भीड़ है।
Navratri 2022: वेटिकन सिटी की याद दिलाता ये पंडाल

कोलकाता के श्रीभूमि पूजा पंडाल को इस साल दुर्गा पूजा उत्सव से पहले ‘वेटिकन सिटी’ की थीम पर डिजाइन किया गया है। इसे इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि लोग इसकी खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें:
- Navratri 2022: तमिलनाडु में कुछ इस अंदाज से मनाते हैं शारदीय Navratri, गोलू गुड़िया से सजाते हैं घर
- Brahmacharini Devi: नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी देवी की होती है पूजा, पढ़िए जन्म कथा और महत्व