Kumbh Sankranti 2023: हिंदू शास्त्रों में कुंभ संक्रांति का दिन बेहद खास माना गया है।ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए स्नान, दान-पुण्य का महत्व दोगुना हो जाता है।क्योंकि इस दिन गंगा जी में स्नान का विशेष महत्व है।ऐसा करने मात्र से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं। इस वर्ष कुंभ संक्रांति 13 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी।
फाल्गुन माह में कुंभ संक्रांति के दिन ही सूर्य का राशि परिवर्तन भी होता है। इस दौरान सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं।इसीलिए इसे कुंभ संक्रांति भी कहा जाता है।इस दिन गायों को दान देना की भी प्रथा है। गायों को खाना खिलाना और दान देना अत्यधिक शुभ माना गया है।शास्त्रों के अनुसार इस दिन सूर्य देव की पूजा और व्रत का भी विधान है।

Kumbh Sankranti 2023: जानिए पुण्य काल मुहूर्त
Kumbh Sankranti 2023: कुंभ संक्रांति 13 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन पुण्य काल मुहूर्त सुबह 7 बजकर 2 मिनट से प्रारंभ होगा और 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।यानी अवधि करीब 2 घंटे 55 मिनट की होगी।
संक्रांति के दिन स्नान से जातक को ब्रह्म लोक की प्राप्ति होती है। इसका वर्णन देवी पुराण में भी है। इसमें कहा गया है की संक्रांति के दिन जो स्नान नहीं करता उसे कई जन्मों तक दरिद्रता घेरकर रखती है।
Kumbh Sankranti 2023: कुंभ संक्रांति की पूजा विधि

- कुंभ संक्रांति के दिन ब्रहम मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- स्नान के बाद पानी में गंगाजल और तिल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
- भगवान सूर्य के 108 नामों का जाप करें।
- आदित्यह्रदय स्तोत्र का जाप करें।
- पूजा करने के बाद किसी गरीब या पंडित को दान करें।
संबंधित खबरें
- Falgun 2023 की हो गई शुरुआत, यहां जानिए इस महीने के पर्व और नियम
- February Vrat: फरवरी 2023 में एकादशी से लेकर होलाष्टक तक कौन-कौन से व्रत होंगे, पूरी जानकारी पढ़िये यहां ?