Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भूल कर भी न पहनें इन रंगों की साड़ी, जरूर रखें ध्यान

0
5
करवा चौथ पर इन रंग की साड़ियां भूल से भी न पहनें
करवा चौथ पर इन रंग की साड़ियां भूल से भी न पहनें

करवा चौथ के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। हिंदू धर्म में करवा चौथ बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी सुहागिन अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास और बहुत ही मान्यता वाला होता है। महिलाएं करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। पंचांग के अनुसार करवा चौथ का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं करवा माता की पूजा करती हैं। व्रत के दौरान कुछ खास नियमों का अवश्य पालन करना चाहिए। हर महिला इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं, लेकिन कुछ ऐसे रंगों को पहनने की भूल भी कर लेती हैं, जो करवा चौथ पर नहीं पहनना चाहिए। आइए जानें आपको इस दिन किन रंगों की साड़ी नहीं पहननी चाहिए…

काला रंग

हिंदू धर्म में त्योहार के दौरान काले रंग की चीजों का इस्तेमाल करने की मनाही होती है और इसी कारण करवा चौथ जैसे बड़े त्योहार पर काले रंग की साड़ी या ऐसे किसी भी कपड़े को पहनने से बचना चाहिए।

भूरा रंग

करवा चौथ पर भूरे रंग ( ब्राउन कलर ) की साड़ियां भी नहीं पहननी चाहिए। हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि भूरे रंग पर राहु केतु का प्रभाव होता है। करवा चौथ के मौके पर सुहागिन महिलाओं को भूरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

सफेद रंग

एक सुहागिन को करवा चौथ के मौके पर बिल्कुल भी सफेद रंग के कपड़े नहीं पहननी चाहिए। धार्मिक नजरिए से देखे, तो अगर बात सफ़ेद रंग की जाए तो सफ़ेद रंग को कुछ स्थानों पर शोक का प्रतीक माना जाता है तो ऐसे में सफेद रंग करवाचौथ के शुभ अवसर के लिए सही नहीं माना जाता है।

नीला रंग

नेवी ब्लू कलर काफी डार्क होता है जिससे वह हल्का काला लगता है इसलिए करवा चौथ पर नेवी ब्लू कलर की साड़ी और कपड़े पहनने की मनाही होती है। गहरे नीले रंग के कपड़े इस दिन पहनने से बचना चाहिए। पूजा पाठ के लिए गहरा नीला रंग बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है।

इन रंगों का कर सकती हैं चुनाव

इस दिन आप लाल, हरा, पीला, पिंक और मरून कलर की साड़ी पहन सकती हैं। साथ ही अगर आप ऑरेंज यानी संतरी रंग की शौकीन हैं तो इस रंग की साड़ी का भी चुनाव कर सकती हैं।