Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। कर्क राशि के जातकों को मिलेगी शुभ सूचना, धनु राशि को मिलेगी हर काम में सफलता।

Horoscope And Panchang: जानिये 23 जुलाई 22 का पंचांग
तिथि | दशमी |
पक्ष | कृष्ण |
वार | शनिवार |
सूर्योदय | 5:10 एएम |
सूर्यास्त | 6:45 पीएम |
राहूकाल | 03:51 से लेकर 05:31 पीएम |
नक्षत्र | कृतिका |
सूर्य | कर्क राशि |
चंद्रमा | वृषभ राशि |
अभिजीत मुहूर्त | 12:07- 12:59 पीएम |
मास | श्रावण |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | पूर्व दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल

मेष: मेष राशि के जातकों को आज नौकरी का कोई बेहतर मौका हाथ लग सकता है। अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।
वृषभ: वृषभ राशि के जातकों का दिन जरूरी सरकारी कामकाज को पूरा करने में गुजरेगा। जरूरी दस्तावेजों को बेहद संभालकर रखें।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का मन आज सैर सपाटा करने का करेगा। घर में किसी अतिथि के आगमन से मन खुश रहेगा।
कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यालय में अतिरिक्त पदभार भी सौंपा जाएगा।
सिंह: सिंह राशि के लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर नए कदम उठाएंगे।
कन्या: कन्या राशि के जातकों को आज वरिष्ठजनों की नारजगी झेलनी पड़ेगी। घर पर किसी बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब होने से मन परेशान रहेगा।
Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल
तुला: तुला राशि के जातकों की जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
धनु: धनु राशि के लोगों को आज हर काम में सफलता मिलेगी। घर पर किसी बड़े के सहयोग से जरूरी काम पूर्ण होगा।
मकर: मकर राशि के लोगों को आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विवाह योग्य युवाओं के लिए आज का दिन शुभ है।
कुंभ: आज सरकारी काम पूरे होंगे। घर पर किसी के साथ बहस हो सकती है, व्यर्थ के विवाद में न पड़ें।
मीन: मीन राशि के जातकों को आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर सभी का रवैया आपके प्रति सौम्य रहेगा।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang: कन्या राशि के जातक खेलकूद में रहेंगे अव्वल, कुंभ राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ध्यान
- Horoscope And Panchang: कन्या राशि के जातकों का मन धर्म-कर्म में लगेगा, धनु राशि के जातकों को होगी उपहार की प्राप्ति