Hanuman Jayanti 2025: राशिनुसार करें इस मंत्र का 108 बार जाप, बजरंगबली की बरसेगी विशेष कृपा

0
102
Hanuman Jayanti 2025: राशिनुसार करें इस मंत्र का 108 बार जाप, बजरंगबली की बरसेगी विशेष कृपा
Hanuman Jayanti 2025: राशिनुसार करें इस मंत्र का 108 बार जाप, बजरंगबली की बरसेगी विशेष कृपा

इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। भक्त इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और विभिन्न आध्यात्मिक उपायों से उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं।

अगर आप अपनी राशि के अनुसार हनुमान जी के किसी विशिष्ट मंत्र का जाप करते हैं, और वो भी 108 बार, तो ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से न सिर्फ मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता भी आती है।

जानिए आपकी राशि के अनुसार कौन सा मंत्र आपके लिए फलदायक रहेगा:

  • मेष (Aries) – इस राशि के जातकों को ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे ऊर्जा और साहस में वृद्धि होती है।
  • वृषभ (Taurus) – ‘ॐ अंजनीसुताय नमः’ मंत्र आपके जीवन में स्थायित्व और तरक्की लाता है।
  • मिथुन (Gemini) – ‘ॐ धर्मानुजाय नमः’ मंत्र के जाप से कार्यों में सफलता और आर्थिक समृद्धि का योग बनता है।
  • कर्क (Cancer) – ‘ॐ बजरंगाय नमः’ मंत्र से तनाव कम होता है और वित्तीय लाभ मिलने की संभावना बढ़ती है।
  • सिंह (Leo) – ‘ॐ महाबलाय नमः’ का जाप आत्मबल बढ़ाता है और मन को स्थिरता प्रदान करता है।
  • कन्या (Virgo) – ‘ॐ हरये नमः’ इस मंत्र से उन्नति के मार्ग खुलते हैं और सेहत में भी सुधार होता है।
  • तुला (Libra) – ‘ॐ मारुतात्मजाय नमः’ मंत्र पारिवारिक और प्रोफेशनल जीवन में संतुलन लाता है।
  • वृश्चिक (Scorpio) – ‘ॐ संकटमोचनाय नमः’ जाप से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
  • धनु (Sagittarius) – ‘ॐ श्रीरामदूताय नमः’ मंत्र आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाता है।
  • मकर (Capricorn) – ‘ॐ वीर हनुमते नमः’ मंत्र से भाग्य का साथ मिलता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
  • कुंभ (Aquarius) – ‘ॐ चिरंजीवीनाय नमः’ का जाप मानसिक संतुलन और दीर्घायु के लिए लाभदायक है।
  • मीन (Pisces) – ‘ॐ द्रौणाचलधराय नमः’ मंत्र से मानसिक शांति और आर्थिक सम्पन्नता मिलती है।

हनुमान जन्मोत्सव के इस शुभ दिन पर अगर श्रद्धा और विश्वास से मंत्रों का जाप किया जाए, तो निश्चित ही संकटों का नाश होता है और जीवन में शुभता का संचार होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। APN NEWS एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)