Gaj kesari yog 2024: नए साल की शुरुआत के पहले माह में ही ऐसे राजयोग की उत्पत्ति हो रही है जिसका शुभ असर देखने को मिल सकता है। इस साल 2024 जनवरी के पहले माह में ही कुछ ऐसे योग बनने जा रहे हैं जिसका बहुत ही शुभ फल देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार 18 और 19 जनवरी को गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये योग बेहद ही खास और महत्वपूर्ण होता है। इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको इसके बहुत ही शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
Gaj kesari yog 2024: नए साल की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की हलचल भी शुरू हो गई है। जब किसी राशि में चंद्रमा और बृहस्पति की युति होती है तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। गजकेसरी के अर्थ है हाथी पर सवार सिंह। 18 और 19 जनवरी के दिन ये योग बन रहा है और मेष में इन दोनों ग्रहों की मौजूदगी का असर 20 जनवरी की सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगा।
ये हैं वो भाग्यशाली राशियां जिनकी किस्मत 18 और 19 जनवरी के दिन पलटने वाली है-
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को दो दिन में जो भी कार्य करेंगे उसमें उनको सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है। ससुराल वालों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। अगर किसी जगह पैसा अटका हुआ है तो वहां से भी सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वालों के लिए ये समय बहुत बेहतरीन रहेगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बितेगा।
मिथुन राशि
इस योग की वजह से मिथुन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। धन का आगमन होगा और साथ ही धन बनाने के नए रास्ते बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन होने के चांस बहुत ज्यादा हैं। जो लोग अपनी शादी के इन्तजार में हैं उनको विवाह के उचित रिश्ते मिलेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कारोबार से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी ये समय बहुत बेहतरीन है। नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ सकती है और इस दौरान दांपत्य जीवन भी आनंदपूर्वक बितेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोग चिंता से दूर रहेंगे और उनका यह समय परिवार और दोस्तों के साथ आनंददायक रूप में बितेगा। सोसायटी में मान सम्मान बढ़ने के अवसर बढ़ेंगे। वाहन की प्राप्ति का योग भी बन रहा है। यश और कीर्ति में भी बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि
इस योग की वजह से वृश्चिक राशि के लोग अपने दुश्मनों को पछाड़ने में आगे रहेंगे। करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। अचानक से कोई पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। बिजनेस करने वालों के लिए ये समय बहुत बेहतरीन रहेगा।
यह भी पढ़ें: