नए साल का पहला दिन 1 जनवरी 2025, बुधवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार श्री गणेश जी का दिन माना जाता है, जो किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में सबसे पहले पूज्य होते हैं। यह बेहद शुभ संकेत है कि साल का पहला दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विशेष पूजा और दान करने से पूरे साल सौभाग्य और खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं कि 1 जनवरी 2025 को आपको कौन-कौन से कार्य जरूर करने चाहिए।
नए साल के पहले दिन जरूर करें ये काम (Naye Saal Ke Pehle Din Kya Kare)
भगवान गणेश की पूजा
श्री गणेश जी को मोदक और दूर्वा अर्पित करें।
गणेश चालीसा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विष्णु सहस्रनाम और श्री सुक्त का पाठ
भगवान विष्णु के 1000 नामों का जाप करें।
श्री सुक्त का पाठ करने से धन और समृद्धि बढ़ती है।
दान का महत्व
कंबल और ऊनी वस्त्र दान करें।बुध और शनि से संबंधित चीजें जैसे हरे रंग के कपड़े, तिल, मूंग और तेल का दान करें।
जरूरतमंदों की सहायता
अस्पतालों में गर्म चाय और खाने की चीजें वितरित करें।
गरीबों और बेसहारा लोगों को भोजन कराएं।
पवित्र स्नान
यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
यदि नदी पर जाना संभव न हो, तो घर पर बाल्टी में गंगाजल और तिल मिलाकर स्नान करें।
दांपत्य जीवन में सुख के लिए
श्री रामचरितमानस के अरण्यकांड का पाठ करें।
पति-पत्नी एक-दूसरे को सोने के आभूषण या वस्त्र उपहार में दें।
गौ सेवा और पक्षियों के लिए दान
गाय को हरा चारा खिलाएं।
पक्षियों को दाना डालें।
घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए
कुश का आसन घर लाएं।
पूरे परिवार के साथ सुबह और शाम भगवान की आरती करें।
भगवान कृष्ण के मंदिर में जाएं
भगवान कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें।
माता और बहन का सम्मान करें
उन्हें वस्त्र या स्वर्ण उपहार में दें।