Image From Social Media

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस महासचिव का कार्यभार संभाल लिया है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में उनकी नेम प्लेट लग गई है, जिस पर ‘प्रियंका गांधी वाड्रा, महासचिव’ लिखा है। बता दें प्रियंका गांधी कल ही अमेरिका से लौटी हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

सूत्र बता रहे है आज शाम को ही 5.30 बजे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्तर प्रदेश के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बताया ये भी जा रहा है कि प्रियंका कुंभ से अपने मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत कर सकती हैं।

इससे पहले एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के रोल पर बात की। उन्होंने कहा कि क्योंकि प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया गया है, ऐसे में उनका रोल सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहता है बल्कि पूरे देश में उनका रोल होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 23 जनवरी को अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here