दिल्ली में रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती हैं, खासकर डीटीसी बसों में। महिलाओं को बसों में फ्री सफर की सुविधा पहले पिंक स्लिप के जरिए मिलती थी। अब दिल्ली सरकार इस सुविधा को और सरल बनाने के लिए सहेली स्मार्ट कार्ड लाने जा रही है। इस कार्ड के जरिए महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग बार-बार टिकट लेने की झंझट से मुक्त होंगे और उनका समय भी बचेगा।
किन महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को मिलेगा सहेली स्मार्ट कार्ड?
- सहेली स्मार्ट कार्ड उन लोगों के लिए है जो रोजाना पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं।
- कार्ड पाने के लिए उम्र कम से कम 12 साल होनी चाहिए।
- आवेदक दिल्ली के स्थायी निवासी होने चाहिए।
- अगर कोई महिला या ट्रांसजेंडर किराए पर रह रहा है, तो उसे बिजली बिल, राशन कार्ड या आधार जैसी डॉक्यूमेंट्स से एड्रेस प्रूफ देना होगा।
किन लोगों को नहीं मिलेगा कार्ड?
- 12 साल से कम उम्र की महिलाएं और ट्रांसजेंडर।
- दिल्ली के स्थायी निवासी न होने वाले आवेदक।
- जिनके पास सही एड्रेस प्रूफ या पहचान पत्र नहीं हैं।
- यदि कोई किराए पर रह रहा है और दस्तावेज़ सही नहीं हैं, तो उनका आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले डीटीसी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएँ और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद एक पार्टनर बैंक चुनें, जहां पूरी KYC प्रोसेस पूरी करनी होगी।
KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल/राशन कार्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक वेरिफिकेशन के बाद कार्ड रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज दिया जाएगा।