Red Fort Festival: देश की राजधानी दिल्ली में Red Fort Festival मनाया जा रहा है। यह लाल किला महोत्सव 25 मार्च से 3 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस 10 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है।
Red Fort Festival में किन चीजों का प्रदर्शन?
- इस महोत्सव में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जो देश के इतिहास, विरासत, कला, संस्कृति आदि में पाई जाने वाली विविधता दर्शाएंगे।
- इस कार्यक्रम में देश की परंपराओं और संस्कृति को भी उजागर किया जाएगा। इसमें सभी युवा देश की वर्तमान प्रगति और अतीत के गौरव के बीच का संबंध स्थापित कर पाएंगे।
- लालकिले की दीवारों पर एक प्रोजेक्ट फिल्म चलाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में स्मारक की बाहरी दीवारों पर देश का इतिहास दिखाया जाएगा।
- प्रोजेकिट फिल्म के द्वारा पिछले वर्षों में भारत ने जो भी उपलब्धियां हासिल की है उनका भी प्रदर्शन किया जाएगा।
- भारत की पहचान यानी “विविधता में एकता” का प्रदर्शन करने के लिए लोक गीतों और नृत्य का भी प्रदर्शन होगा।
देश की बेहतरीन कलाओं का होगा प्रदर्शन
इस 10 दिवसीय महेत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय और लाल किला “Monuments Mitra” डालमिया भारत लिमिटेड एक साथ मिलकर कर रहे हैं। इस महोत्सव के द्वारा देश भर से विभिन्न कारीगरों की आजीविका में सुधार करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत कुशल कारीगरों द्वारा ‘Made In India’ का उदाहरण देते हुए बेहतरीन गुणवत्ता की कलाओं की पेशकश की जाएगी।
Red Fort Festival: इन राज्यों की खास कलाओं, वस्त्रों और शिल्प को जानने का मिलेगा मौका
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जाने वाले इस “भारत भाग्य विधाता महोत्सव” के तहत इसमें देश के कई राज्य हिस्सा ले रहे हैं। इसमें Gujarat, West Bengal, Andhra Pradesh, Kashmir, Odhisha, Madhya Prdesh, Jharkhand, Bihar शामिल होंगे। वहीं, आज यानी 28 मार्च को जाने माने गायक Chetan Bhardwaj रात 8 बजे देश की Nightingale लता मंगेश्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गीत गाएंगे।
Red Fort Festival कार्यक्रम का समय
“भारत भाग्य विधाता महोत्सव” 25 मार्च से शुरू हो चुका है। इसका आयोजन 3 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। इसमें Gharana Fusions के द्वारा अलाप, बोल और सरगम का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
संबंधित खबरें:
Azadi ka Amrit Mahotsav कार्यक्रम के तहत CISF द्वारा ‘साईकिल रैली’ का आयोजन