साल 2024 अब खत्म होने को है, और 2025 का स्वागत लोग नए जश्न के साथ करेंगे। कुछ लोग इस दिन छुट्टी लेकर पार्टी करते हैं, तो कुछ काम में व्यस्त रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नए साल के दिन कहां-कहां छुट्टी रहती है? आइए जानते हैं।
न्यू ईयर पर सरकारी छुट्टी
नए साल पर केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं दी जाती। केंद्रीय कर्मचारी केवल छुट्टी के आवेदन के जरिए ही इस दिन का आनंद ले सकते हैं।
राज्यों में न्यू ईयर की छुट्टी
देश के किसी भी राज्य में 1 जनवरी को आधिकारिक रूप से छुट्टी घोषित नहीं होती। हालांकि, कर्मचारी निजी छुट्टियां लेकर नया साल मना सकते हैं।
स्कूली बच्चों को मिलती है राहत
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में सर्दियों की छुट्टियां चलती हैं, जो बच्चों और अभिभावकों के लिए राहत का समय होता है।
- दिल्ली: 1 से 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश।
- राजस्थान: 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक छुट्टियां।
- हरियाणा: 1 से 15 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद।
- पंजाब: 24 से 31 दिसंबर 2024 तक अवकाश।
- उत्तर प्रदेश: सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर 2024 से शुरू।
इन छुट्टियों के कारण बच्चे और उनके परिवार क्रिसमस और नए साल का आनंद ले पाते हैं।