Hungry Cats Bite: रूस से ऐसी खबर सामने आई है जिससे आपका रूंह-कांप उठेगा। रूस में महिला को बिल्लियां पालने के बदले में अपनी जान का सौदा करना पड़ गया। रूस में करीब 20 बिल्लियों ने एक महिला को इतना काटा कि उसकी मौत हो गई। महिला अपने घर में करीब दो हफ्तों के लिए बिल्लियों को अकेला छोड़ कर गई थी। जानकारी के मुताबिक, इस बीच महिला ने बिल्लियों के लिए कुछ भी खाने-पीने का इंतजाम नहीं कर के गई थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि महिला को घर लौटने के बाद अपनी जान गवानी पड़ जाएगी।

महिला के लापता होने पर उनकी सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी थी जिसमें बताया कि वह अपने बॉस (महिला) से संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके बाद महिला की तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद महिला की लाश पुलिस को उसके घर के अंदर से मिला। महिला को बिल्लियों ने काट खाया था। बता दें कि महिला की लाश के छोटे-छोटे टुकड़े ही शेष बचे थे। यह देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। पुलिस का मानना है कि दो सप्ताह पहले ही महिला की मौत हो गई थी क्योंकि उसके शव के अवशेष सड़ने लगे थे। यह घटना रूस के रोस्तोव क्षेत्र के बटायस्क इलाके की है।
Hungry Cats Bite: बिल्लियों को घर में छोड़ दिया था अकेला
एनिमल रेस्क्यू एक्सपर्ट ने बताया कि बिल्लियों को दो सप्ताह के लिए घर में अकेला छोड़ दिया गया था और उनके खाने के लिए कुछ भी नहीं था। बिल्लियां बहुत ज्यादा भूखी थीं। ऐसे में वो क्या करतीं। इसलिए ऐसी स्थिति को समझा जा सकता है। बिल्लियों ने वही खाया जो उन्हें इतने दिनों बाद तुरंत दिखाई दिया।
Hungry Cats Bite: भूख की वजह से हिंसक हुईं बिल्लियां
जिन बिल्लियों के काटने से महिला की मौत हुई वो दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें अपने घर में पालना पसंद करते हैं। वर्तमान में विश्व पालतू बिल्ली लोकप्रियता सूची में तीसरे नंबर पर आती हैं। आमतौर पर इनका व्यवहार बहुत ही सौम्य रहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूख की वजह से इन बिल्लियों ने यह हिंसक बर्ताव किया।
संबंधित खबरें :
- Viral Video: दूध पीती हुई बिल्ली के Cute Video ने लोगों का जीता दिल, आप भी देखें
- Ukraine से अपने साथ Cats और Dog लेकर हिंडन एयरबेस उतरे छात्र, मंत्री बोले, स्वागत है सभी का
- पंजाब सरकार का अजीबो-गरीब फरमान, गाय-भैंस, कुत्ता-बिल्ली पालने पर देना होगा टैक्स