अक्सर हम लोगों की पर्सनैलिटी और बोलने-चलने के अंदाज से उनकी इंटेलिजेंस का अंदाजा लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे ब्लड ग्रुप का भी हमारी मानसिक क्षमता से संबंध हो सकता है? अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ एक अनुमान है, तो ऐसा नहीं है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि कुछ खास ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज होता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं, तो पहले अपना ब्लड ग्रुप जरूर चेक कर लें।
सबसे तेज दिमाग वाले ब्लड ग्रुप
- B+ ब्लड ग्रुप
रिसर्च के अनुसार, B+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग बाकी ब्लड ग्रुप्स की तुलना में अधिक तेज होता है। इस ग्रुप के लोग सोचने-समझने की क्षमता में अव्वल माने जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इनके मस्तिष्क में पेरिटोनियल और टेम्पोरल लोब अधिक सक्रिय होते हैं, जिससे इनकी याददाश्त और विश्लेषण शक्ति बेहतर होती है।
- O+ ब्लड ग्रुप
इस लिस्ट में अगला नाम O+ ब्लड ग्रुप का आता है। B+ ब्लड ग्रुप के बाद, O+ ब्लड ग्रुप वालों को भी सबसे ज्यादा बुद्धिमान माना जाता है। इसकी वजह यह है कि इन लोगों के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन मिलती है और उनकी सोचने-समझने की क्षमता तेज होती है।
बाकी ब्लड ग्रुप वालों का क्या?
इस रिसर्च में यह नहीं कहा गया कि अन्य ब्लड ग्रुप के लोग बुद्धिमान नहीं होते। हर व्यक्ति की अपनी अलग विशेषताएं होती हैं, और कई ऐसे लोग भी हैं जो इन ब्लड ग्रुप से अलग होने के बावजूद भी असाधारण बुद्धिमत्ता के धनी होते हैं। इसलिए, यह सिर्फ एक अध्ययन पर आधारित निष्कर्ष है, जिसे किसी सख्त नियम की तरह नहीं लिया जाना चाहिए।
क्या आपका नाम इस लिस्ट में है?
अगर आपका ब्लड ग्रुप B+ या O+ है, तो आप इस लिस्ट में शामिल हैं। यह जानकारी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में की गई एक रिसर्च पर आधारित है, जिसमें 70 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर उनके मानसिक प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया था। अध्ययन के नतीजों ने यह दर्शाया कि कुछ विशेष ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग सामान्य से अधिक तेज काम करता है। अब यह जानना दिलचस्प होगा कि क्या आपका ब्लड ग्रुप भी इस लिस्ट में शामिल है?