गर्मी के मौसम में लीची एक बेहद पसंदीदा फल है। इसका मीठा स्वाद और जूस भरा स्वाद सभी को भाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी अधिक मात्रा आपके शरीर के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है? अगर आप लीची के शौकीन हैं, तो इसे खाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। चलिए जानते हैं, अधिक लीची सेवन करने से कौन-कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
पाचन तंत्र पर पड़ता है असर
लीची की अधिकता आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादा मात्रा में लीची खाने से गैस्ट्रिक समस्याएं, जैसे पेट दर्द, डायरिया या अपच जैसी तकलीफें हो सकती हैं। जिन लोगों को लीची से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन पूरी तरह टाल देना चाहिए।
ब्लड प्रेशर में गिरावट
अत्यधिक लीची का सेवन आपके ब्लड प्रेशर को नीचे गिरा सकता है। इस कारण आपको चक्कर आना, कमजोरी या थकान जैसी शिकायत हो सकती है। इसके अलावा, हाई शुगर कंटेंट की वजह से यह हाइपोग्लाइसीमिया यानी ब्लड शुगर के लेवल को अचानक गिरा सकता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यह वजन बढ़ने का भी कारण बन सकता है।
कुछ जरूरी सावधानियां
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि लीची को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अधिक मात्रा में लीची खाने से गले में खराश की समस्या भी सामने आ सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार का डाइटरी या फिटनेस प्लान शुरू करने से पहले अपने हेल्थकेयर प्रोफेशनल से परामर्श लेना आवश्यक है। इस जानकारी की पुष्टि की जिम्मेदारी APN NEWS की नहीं है।