खाने के बाद की ये 5 आदतें बन सकती हैं सेहत की दुश्मन, गैस से लेकर दांतों की परेशानी तक हो सकती है

0
6
खाने के बाद की ये 5 आदतें बन सकती हैं सेहत की दुश्मन, गैस से लेकर दांतों की परेशानी तक हो सकती है
खाने के बाद की ये 5 आदतें बन सकती हैं सेहत की दुश्मन, गैस से लेकर दांतों की परेशानी तक हो सकती है

अच्छी सेहत के लिए हेल्दी फूड का सेवन जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी है सही आदतों का पालन करना। अक्सर हम भोजन के तुरंत बाद कुछ ऐसी चीजें करते हैं जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इन आदतों से न केवल पेट की दिक्कतें होती हैं, बल्कि गैस, ब्लोटिंग और दांतों की समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। आइए जानते हैं खाने के बाद कौन-सी गलतियां करने से बचना चाहिए:

  1. भोजन के बाद चाय या कॉफी पीना

अक्सर लोग खाना खाने के बाद गर्म चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन इसमें मौजूद कैफीन और टैनिन्स शरीर में आयरन के अवशोषण को प्रभावित करते हैं। इससे शरीर में कमजोरी, थकान और आयरन की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

  1. पानी का सेवन – कितना और कब?

खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी पीना पाचन एंजाइम्स को पतला कर देता है, जिससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसका नतीजा गैस, अपच और ब्लोटिंग के रूप में सामने आता है। खाना खाने के कुछ देर बाद ही पानी पीना बेहतर होता है।

  1. भोजन के बाद आराम करना या लेट जाना

भोजन के बाद आलस आना स्वाभाविक है, लेकिन तुरंत लेटना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है और वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है। कोशिश करें कि खाने के बाद कुछ देर टहलें या बैठे रहें।

  1. भोजन के साथ या तुरंत बाद फल खाना

कई लोग सलाद के साथ फल खाते हैं या फिर मिठास के लिए भोजन के बाद फल खाते हैं, लेकिन ये आदत हानिकारक हो सकती है। फल खाने से फर्मेंटेशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है, जिससे पेट फूलना या गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

  1. खाने के तुरंत बाद दांत ब्रश करना

मुंह की सफाई जरूरी है लेकिन खाना खाने के फौरन बाद दांतों की सफाई से इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि भोजन के कम से कम 30 मिनट बाद ही ब्रश करें ताकि दांत सुरक्षित रहें।

नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य स्वास्थ्य संबंधित है और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार से पहले डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।