Raksha Bandhan 2024: राखी के लिए घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट पकवान और बनाएं त्योहार को और भी खास

0
17
Raksha Bandhan 2024
Raksha Bandhan 2024

रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार इस पर्व को भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह भाई -बहन के रिश्ते का त्योहार है। राखी का त्योहार हर साल बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल राखी का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार के मौके पर हर घर में स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। स्वादिष्ट पकवान बनाना इस त्योहार की खुशी को और भी बढ़ा देता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन खास पकवानों के बारे में…

घेवर

घेवर राखी की फेवरेट मिठाइयों में से एक है। घेवर सावन के दिनों का विशेष पकवान है। यह घी और बेसन, मावे, चीनी और सूखे मेवों से तैयार किया जाता है। इसका कुरकुरा स्वादिष्ट स्वाद इसे हर किसी की पसंदीदा मिठाई बना देता है।

पनीर टिक्का

पनीर टिक्का एक स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे दही और मसालों में मैरीनेट करके तंदूर या ओवन में पकाया जाता है। वैसे तो रक्षाबंधन मिठाइयों का त्योहार है लेकिन पनीर टिक्का भी इस त्योहार की शोभा बढ़ा देता है।

कचौड़ी और सब्जी

अगर आप कुछ ऐसा बनाने का सोच रहे हैं जो झटपट तैयार हो जाए और जिसे बनाते वक्त आपको रसोई में भी ज्यादा न लगना पड़े तो कचौड़ी और सब्जी बेस्ट और एक स्वादिष्ट व्यंजन है। मेहमानों के आने से पहले ही कचौड़ी और सब्जी बनाकर रख लें। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है।

रसमलाई

रक्षाबंधन पर मिठाइयों का खास महत्व होता है। रसमलाई भारतीय त्योहारों में सबसे ज्यादा पसंद की जानेवाली खास मिठाई है। मलाई और दूध से आसानी से इसे तैयार किया जा सकता है। अपने इस त्यौहार में सर्वोत्तम स्वाद जोड़ने के लिए घर पर ही प्यार से तैयार करें।

छोले भटूरे

त्योहार के सीजन में लोग कुछ हट कर खाना पसंद करते हैं और मीठा खाते-खाते भी कई बार मन करता है कि कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो ऐसे में आप छोटे भटूरे तैयार कर सकते हैं। छोटे से लेकर बड़ों तक को छोले भटूरे पसंद आते हैं। इसके लिए आपको छोले पहले से तैयार करके रख देने हैं और गरमागरम भटूरे बनाकर परोसने हैं। इसके साथ सलाद और चटनी बनाना न भूलें।

नारियल लड्डू

नारियल के लड्डू हर घर की पहली पसंद है। यह मिठाई नारियल, इलायची और दूध से बनती हैं और बहुत ही आसानी से आप इस मिठाई को घर पर ही बना सकते हैं। यह ऐसी चीज़ है जो हर किसी को पसंद आती है।

रक्षाबंधन पर इन खास पकवानों को बनाकर आप अपने त्योहार को और भी खास और यादगार बना सकते हैं।