Healthy Lifestyle: सर्दियां आ गई हैं। यह मौसम अपने साथ हरी सब्जियों की बारात लाता है। इस मौसम में हर तरह की हरी सब्जी मिलती है। इसी में शामिल है पत्ता गोभी। यह सस्ती और सबसे बेहतरीन सब्जी है। इसके कई शानदार फायदे हैं।
यहां पर पढ़ें 10 फायदे
1. पत्ता गोभी को कही बंद गोभी कहा जाता है, कहीं करमल्ला कहा जाता है। इसकी प्रकृति ठंडी होती है।
2. पत्ता गोभी में दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। गोभी का बीच उत्तेजक, पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला और पेट के कीड़ों को नष्ट करने वाला है।
3. पेट दर्द के लिए गोभी बहुत फायदेमंद है। पेट दर्द होने पर गोभी की जड़, पत्ती, तना फल और फूल को चावल के पानी में पकाकर सुबह-शाम लेने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है।
4. गोभी खाने से खून साफ होता है।
5. गोभी का रस पीने से खून की खराबी दूर होती है और खून साफ होता है।
6. हड्डियों का दर्द दूर करने के लिए गोभी के रस को गाजर के रस में बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से हड्डियों का दर्द दूर होता है।
7. पीलिया के लिए भी गोभी का रस बहुत फायदेमंद है। गाजर और गोभी का रस मिलाकर पीने से पीलिया ठीक होता है।
8. बवासीर होने पर जंगली गोभी का रस निकालकर, उसमें काली मिर्च और मिश्री मिलाकर पीने से बवासीर के मस्सों से खून निकलना बंद हो जाता है।
9. खून की उल्टी होने पर गोभी का सेवन करने से फायदा होता है। गोभी की सब्जी या कच्ची गोभी खाने से खून की उल्टियां होना बंद हो जाती हैं।
10. पत्ता गोभी का सलाद हड्डियां मजबूत रखने में मदद करता है।
नोट: किसी भी उपाय को करने से पहले हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लें। (https://apnnews.in/ इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)
यह भी पढें:
Healthy Lifestyle: Vitamin C से भरपूर है संतरा, पढ़ें इसके 8 फायदे
Healthy Lifestyle: चंदन के गुण और उपयोग, पढ़ें इसके 5 चमत्कारी फायदे









