सुबह नहाएं या रात को? कब नहाना है सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?जानिए

0
3
सुबह नहाएं या रात को? कब नहाना है सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?जानिए
सुबह नहाएं या रात को? कब नहाना है सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?जानिए

हमारी रोजमर्रा की आदतें हमारे स्वास्थ्य को गहरा प्रभावित करती हैं, और नहाने का सही समय भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पहलू है। कुछ लोग सुबह उठते ही नहाना पसंद करते हैं ताकि वे दिन की शुरुआत ताजगी और ऊर्जा से कर सकें, जबकि अन्य लोग रात को सोने से पहले नहाते हैं ताकि दिनभर की थकान दूर हो और अच्छी नींद आए।

2022 में स्लीप फाउंडेशन द्वारा किए गए सर्वे में पाया गया कि करीब 42 प्रतिशत अमेरिकी लोग सुबह नहाना पसंद करते हैं, जबकि 25 प्रतिशत लोग रात को नहाते हैं। बाकी लोग कभी-कभी सुबह और कभी रात को या दोनों वक्त नहाते हैं।

नहाने से शरीर साफ रहता है, पसीना और बैक्टीरिया हटते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही, रात को नहाने से शरीर को आराम मिलता है और नींद भी बेहतर होती है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी नहाना लाभकारी है क्योंकि यह तनाव कम करता है और मांसपेशियों को आराम देता है।

सुबह या रात में नहाने के फायदे और नुकसान पर अक्सर बहस होती रहती है। सुबह नहाने से दिन की शुरुआत ताजी और साफ-सुथरी होती है, जबकि रात को नहाने से दिनभर की गंदगी और पसीना हटाकर आराम मिलता है। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि नहाने का समय आपके बिस्तर की सफाई पर भी असर डालता है।

क्लीवलैंड क्लिनिक के एक लेख के अनुसार, भारतीय त्वचा विशेषज्ञ डॉ. आलोक विज के मुताबिक, रात को नहाने पर त्वचा की मृत कोशिकाएं बिस्तर पर गिरती हैं, जिन्हें छोटे-छोटे कीड़े खाते हैं, जो त्वचा में जलन, एलर्जी या अस्थमा जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान सुबह सूर्योदय या शाम को सूर्यास्त से पहले नहाने को सबसे उत्तम मानता है।

इसलिए नहाने का सही समय आपकी जीवनशैली, त्वचा की जरूरत और आराम पर निर्भर करता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से सुबह-सुबह या शाम को सूर्यास्त से पहले स्नान करना बेहतर माना जाता है।