Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज का व्रत इस साल कल यानी 30 अगस्त को रखा जा रहा है। इस तीज में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। बता दें कि इस व्रत को भगवान शिव और माता पार्वती के समर्पित माना जाता है। इस दिन माता पार्वती को सुहाग की वस्तुएं अर्पित करना शुभ माना जाता है। अगर आप विवाहित हैं और नई-नई शादी हुई है तो इस तीज पर आप अपने हाथों को मेंहदी से सजाना चाहते हैं तो इन मेहंदी डिजाइन से आप अपने हांथो को सुंदर बना सकते हैं। ये मेहंदी डिजाइन आपकी सुंदरता पर और 4 चांद लगा देगी।

Hartalika Teej Mehndi Design: तीज पर लगाएं ये सिंपल मेहंदी डिजाइन
बता दें कि महिलाओं को तीज त्योहार पर मेंहदी लगाना बेहद पसंद होता है। लेकिन यदि आपके पास समय कम है तो आप एरेबिक डिजाइन (Arabic Design) मेंहदी लगा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए एरेबिक डिजाइन बेहतर उपाय है।

अगर इस हरतालिका तीज में आप कुछ हटके करना चाहतीं है तो शेडेड मेहंदी (Shaded Mehndi) आप लगा सकती हैं। इस प्रकार की मेहंदी को लगाने के बाद आप सिंपल सी कोई साड़ी या ड्रेस कैरी कर सकती हैं।

जिन महिलाओं की नई- नई शादी हुई है उनके लिए गिल्टर मेहंदी (Gilter Mehndi) डिजाइन सबसे बेहतर है। इस मेहंदी को लगाने से आपकी सजावट पर 4 चांद लग जाएंगे।

फ्लोरल मेंहंदी (Floral Mehndi) बनाना बेहद आसान होता है। यदि आपको मेहंदी लगाने नहीं आती है तो आप इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं।

संबंधित खबरें:
HartalikaTeej 2021: हरतालिका तीज आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Hartalika Teej : कैसे रखें हरतालिका तीज व्रत ?, जाने व्रत कथा और पूजा विधि