भारत की आबादी 132 करोड़ से अधिक है। देश में 29 राज्य हैं इन राज्यों की आबादी एक देश के बराबर है। भारत में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन चल रहा है। लेकिन अभी तक एक राज्य भी वैक्सीनेट नहीं हो पाया है। इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेज हो गई है। युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे वैक्सीनेशन प्रक्रिया में 21 जून को भारत ने नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

भारत ने एक दिन में वैक्सीन के जितने डोज लगाए उतनी आबादी तो दुनिया के 92 देशों की भी नहीं है। सिंगापुर, डेनमार्क, फिनलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड,न्यूजीलैंड जैसे देशों की आबादी से ज्यादा टीके तो भारत ने एक ही दिन में लगा दिए।

21 जून से देश में 18+ वालों को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान में एक दिन के भीतर 84 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। टीकाकरण का रिकॉर्ड बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताते हुए ट्विटर के जरिए वेलडन इंडिया भी कहा।

बता दे कि केंद्रीय प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बयान दिया था कि देश में दिसंबर माह तक सभी को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। इस मुद्दे पर जानकारों का कहना है  कि अगर एक दिन में 80-90 लोगों का टीकाकरण किया गया तो संभव है कि पूरा देश दिसंबर तक वैक्सीनेट हो सकता है लेकिन हर दिन इस आंकड़े को पार करना होगा।

ताजा आंकड़ों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो दिन दूर नहीं जब पूरा भारत वैक्सीनेट हो जाएगा। भारत को दिसंबर तक पूरी तरह से वैक्सीनेट होने के लिए करीब 80 से 90 लाख डोज प्रति दिन लगाने की ज़रूरत थी। खुशी की बात यह है कि देश उस राह पर चल पड़ा है।

देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी जल्द ही वैक्सीनेट होने की चौखट पर खड़ा है। राज्य में एक दिन के भीतर 6 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जनता को बधाई दी है।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी की ऊर्जावान प्रेरणा का ही परिणाम है कि आज लक्ष्य से अधिक टीकाकरण करने में हम सफल रहे। आज से @UPGovt ने प्रतिदिन 06 लाख वैक्सीन डोज का लक्ष्य रखा था जिसके सापेक्ष आज 6,90,000 डोज दी गईं। यह मानवता के समर में जनसहभागिता का उत्तम उदाहरण है। सभी का धन्यवाद!”

इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश के दो सबसे बड़े हॉटस्पॉट इंदौर और भोपाल वैक्सिनेशन में भी सबसे आगे रहे। इंदौर में 2 लाख लोगों को वैक्सीन का टारगेट तय किया गया था लेकिन 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में 2 लाख 22 हज़ार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी जबकि भोपाल में 11 बजे तक 1 लाख 50 हज़ार वैक्सीन के टारगेट को पूरा कर लिया। बता दें कि मध्यप्रदेश के पास 19 लाख वैक्सीन उपलब्ध थी जिसके चलते राज्य सरकार ने 10 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था लेकिन शाम को वैक्सिनेशन का समय खत्म होते होते लक्ष्य से 6 लाख ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here