Ukraine Russia War: यूक्रेनी मूल की भारतीय नागरिक Oliza ने PM Modi से मांगी मदद, जम्मू-कश्मीर के लड़के से की है शादी

0
389
Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 10वां दिन है। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था। दोनों देशों के बीच 3 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकला है। दोनों देशों के जंग के बीच 10 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने अपना घर छोड़ दिया है। वहीं दोनों देशों के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं। रूस और यूक्रेन ने पिछले 8 दिनों में काफी कुछ खोया है।

अन्य देशों में रहने वाले यूक्रेनी अपने देश की लिए दुआ मांग रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में यूक्रेनी मूल की भारतीय नागरिक Oliza ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है कि वे उनके देश की मदद करें। Oliza ने कहा कि यूक्रेनी लोग बहुत ही शांत होते हैं।

Ukraine Russia War: यूक्रेन की भारतीय नागरिक ने PM Modi से लगाई गुहार

Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

अपने देश को पिछले 10 दिन से जलते देख Oliza कहती हैं कि हम यूक्रेनी लोग बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं। हमें शांति पसंद है। मेरा देश पिछले 10 दिन से जल रहा है। मैं भारत के पीएम से गुहार लगाती हूं कि वे यूक्रेन की मदद करें। अपने देश को जलता देख मेरा दिल रो रहा है।

Oliza यूक्रेनी भारतीय मूल की नागरिक हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के तरल के पुलवामा में रहने वाले युवक से शादी की है। Oliza का परिवार यूक्रेन में है। वे अपने परिवार के लिए बहुत चिंतित हैं। दोनों देशों बीच चल रही जंग में अब तक यूक्रेन के 2,870 से अधिक सैनिकों की जान चली गई है। वहीं 3,700 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। जबकि 572 अन्य को बंदी बनाया गया है। इस बात की जानकारी रूस सेना के Major General Igor Yevgenyevich Konashenkov ने दी है।

Ukraine Russia War: नागरिकों की हुई मौत

Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

दोनों देशों के बीच चल रहे जंग में यूक्रेन के 2,000 नागरिकों की मौत हुई है। 3 हजार से अधिक नागरिक जख्मी हैं। 116 से अधिक बच्चों के मरने की खबर भी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here