देश में गाय के मुद्दे पर लगातार उठ रहे विवाद के बीच यूपी के जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील की है। मदनी ने कहा, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करके ही गाय पर हो रहे अत्याचारों को रोका जा सकता हैं।
मीडिया से रूबरू होते हुए मदनी बोले, गौहत्या देश में सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है, गाय की हत्या को लेकर आए दिन हत्या के मामले सुनने को मिलते रहते हैं। गाय की रक्षा के लिए आदमी ही दूसरे आदमी का खून बहा रहे हैं, ऐसे में गाय और इंसान दोनों की सुरक्षा के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना ही बेहतर है।
यह भी पढ़े: राष्ट्रीय पशु घोषित हो गाय, हत्यारे को मिले उम्रकैद की सजा- राजस्थान हाईकोर्ट
गौहत्या के मुद्दे पर बात करते हुए अरशद मदनी बोले, असम, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गाय की वजह से विवाद हो रहा है, लोग एक-दूसरे को मार रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से मुस्लिम और दलितों को मारा जा रहा हैं। इस मामले में मेरा मानना है कि हमें अपने देश के लोगों के जज्बातों से नहीं खेलना चाहिए और गायों को महफूज रखने के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देना चाहिए।
यह भी पढ़े: गौरक्षा : ठोस सरकारी नीति की जरूरत
उन्होंने कहा, कि उन्होंने धर्मगुरुओं के सामने भी यह बात कही थी कि गोमांस बेचने और खरीदने वाले दोनों पक्षों को मुजरिम माना जाएगा। गोहत्या के नाम पर बेगुनाह लोगों की बलि चढ़ाई जा रही हैं, इससे भारत का नाम दूसरे देशों में ख़राब हो रहा है।
विडियो: