देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अपने समंदर के किनारों की खूबसूरती के लिए बड़ा फेमस है। यहां के लोग समुद्र के किनारे सुकून भरी शाम को एंजाय करते हैं तो कुछ लोग सुबह के नजारे देखने बीच पर जाते हैं। लेकिन एक ताजा खबर के मुताबिक इन समंदर के किनारों पर जाना अब खतरनाक हो सकता है। सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को बीच पर जाने से मना किया है। इसकी वजह किनारों पर जहरीली जेलीफिशों की मौजूदगी है और उससे कई लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आई हैं।
मुंबई के समुद्री तटों पर ब्लू बॉटल जेलीफिश बड़ी संख्या में देखी गई हैं। इस बात से शहर के लोगों और पर्यटकों के बीच डर का का माहौल बना हुआ है। हाल ही में जुहू, अक्सा और गिरगाम चौपाटी बीचों पर बड़ी संख्या में जेलीफिश को देखा गया है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो हर साल मॉनसून के वक्त समुद्री किनारों पर जेलीफिश आ जाती हैं। मॉनसून उनके लिए रीप्रोडक्शन का समय होता है। जेलीफिश के संपर्क में आने पर दर्द का अनुभव होता है और ये जिस बॉडी पार्ट के टच में आते हैं वो सुन्न हो जाता है। इसके अलावा कई केस में इनके टच की वजह से बहरेपन की भी शिकायत मिली है।
मुंबई में पिछले कुछ ही दिनों में 20 लोग इन जहरीली मछलियों का शिकार बने हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि लंबे वक्त तक दर्द रहने पर मेडिकल की सहायता लेनी चाहिए।