Shark Tank Judge Vineeta Singh: भारत का पहला बिजनेस टेलिविजन रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Television Reality Shows Shark Tank India) इन दिनों सुर्खियों में है। शो में अपने बिजनेस आइडियास को लेकर आने वाले कंटेस्टेंट की चर्चा तो हो ही रही है। साथ ही शो में क्रम उम्र में ही करोड़ों की कंपनी खड़ा करने वाले जजेस भी लाइम लाइट में हैं।
इन्हीं में से एक हैं भारत की सबसे कम उम्र की Entrepreneur वीनीता सिंह (Vineeta Singh), सालाना 1 करोड़ की जॉब ठुकराने वाली भारत की पहली और सबसे कम उम्र की बी-स्कूल ग्रेजुएट हैं। 300 करोड़ की मालकिन वीनीता सिंह ने देश के नामी कॉस्मेटिक ब्रांड में शामिल (Sugar) शुगर की शुरुआत एक छोटे से कमरे में तीन कर्मचारियों के साथ की थी। पूरे भारत में उनके 3,000 हजार से अधिक कर्मचारी हैं।
Shark Tank Judge Vineeta Singh: आसान नहीं था सफर
IIT मद्रास से (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में ग्रेजुएशन करने के बाद ग्लोबल इन्वेसमेंट बैंक से प्रति वर्ष 1 करोड़ के वेतन का प्लेसमेंट मिला था। पर उन्होंने Entrepreneur बनने के लिए इस नौकरी को ठुकरा दिया और 23 साल की उम्र में खुद की एचआर सर्विस कंपनी शुरू की। पर इससे पहले वीनीता जूता बनाने वाली कंपनियों से डायरेक्ट जूता खरीदती थीं, फिर उसे दुकानों को सप्लाई करतीं थीं।
उस समय उनके साथ 5 लोग काम करते थें। उन्होंने बताया कि इस काम को करने के साथ वे खुद के लिए एक माह में सिर्फ 10,000 हजार रुपये ही बचा पाती थीं। वीनीता कहती हैं कि मुंबई जैसे बड़े शहर में 1 करोड़ की नौकरी ठुकराने और 10,000 में खुद को संभालना आसान नहीं था। पर सपना बड़ा था इसलिए परिश्रम भी बड़ा करना था।
वीनीता अपने जूते के सप्लाई और एचआर सर्विस से खुश नहीं थीं। उनका मानना था कि जीवन में कुछ बड़ा करना है। इतना बड़ा की पूरी दुनिया उसे बड़ा माने। इस बात की सीख उन्हें अपने माता-पिता से मिली, जोकि AIIMS Delhi और ICMR में PhDs Doctor हैं। एक शो में वीनीता ने बताया कि उनके पिता का मनना था कि दुनिया में जितनी भी Protein हैं सब डिसकवर करना था, जिनसे दवाईंयां बनती हैं। यहीं से वीनीता ने सिखा कि अगर कुछ बड़ा करना है तो सिर्फ भारत में मत करो पूरी दुनिया में करो।
Shark Tank Judge Vineeta Singh: 2012 में कंपनी की रखी नींव
इस सोच के साथ उन्होंने हर तरह के बिजनेस में हाथ आजमाने के बाद साल 2012 में शुगर ब्रांड की शुरुआत की। कंपनी ने 10 साल के भीतर 80,000 करोड़ का टर्नओवर बना लिया है। वीनीता बताती हैं ये दिन एक रात और एक साल में नहीं आया है। बल्कि इसके लिए 15 साल लगाएं हैं। उनका कहना है, ये तो पहले ही सोच लिया था कि कुछ बड़ा करना है और खुद का ही करना है। पहले सोचा की Women Lingerie की शुरुआत करूंगी। बाद में मुंबई के पवई में एक छोटे से कमरे में 3 कर्मचारियों के साथ शुगर की नींव रखी। पूरा भरोसा था कि शुगर को लोग प्यार देंगे। पर ये नहीं पता था कि बिना किसी प्रचार-प्रसार के कंपनी इतने कम समय में बड़ी बन जाएगी।
Shark Tank Judge Vineeta Singh: ऐसी है Family Life
बता दें, वीनीता का जन्म गुजरात के छोटे से शहर आणंद में 1983 में हुआ था। पर नानी को काफी प्यार करने के कारण वे अक्सर अपनी नानी के साथ भावनगर में रहती थीं। माता-पिता को दिल्ली से ऑफर मिलने के बाद वे दिल्ली शिफ्ट हो गईं और पढ़ाई, सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चलीं गईं। 38 वर्षीय वीनीता सिंह शादीशुदा हैं। उनके दो बच्चें हैं एक की उम्र 6 साल है और दूसरे की उम्र 3 साल है। पति का नाम कौशिक मुखर्जी है। बड़े बेटे का नाम शुगर है और छोटे का नाम विक्रांत है।
इस यंग Entrepreneur का मानना है कि दुनिया में सबसे बेस्ट स्पोर्ट रनिंग है। ये इंसान को ताउम्र ताजा रखता है। वीनीता मुंबई मैराथन के साथ अन्य राज्यों में होने वाले मैराथन में हिस्सा ले चुकी हैं। अब वे जिंदगी के मैराथन में गोल्ड मेडल को हासिल करते हुए दौड़ती जा रहीं हैं।
संबंधित खबरें: