उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का नाम आ चुका है। पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। पुस्कर सिंह तराई इलाके से आने वाले धामी ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा सीट से विधायक हैं। इससे पहले वो उत्तराखंड एबीवीपी से प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। धामी महाराष्ट्र के राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यिारी के काफी करीबी हैं।

PUSKAR

वहीं कहा जाता है कि कोश्यिारी उन्हें उंगली पकड़कर राजनीति का रास्ता दिखाया था। मगर  दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कभी भी राज्य मंत्रिमंडल में भी मंत्री पद नहीं संभाला है। मगर  धामी ने भाजपा की राज्य युवा शाखा के प्रमुख के रूप में काम करके पार्टी के प्रति अपने समर्पण को दिखाया है।

बताया जा रहा है कि पुस्कर सिंह आज शाम 6 बजे पद और गोपनीयता की सपथ लेंगे। यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद धामी नें कहा कि मेरी पार्टी सभी कार्यकर्ता एक समान चुना है। हम सब लोग एक साथ मिलकर जनता के लिए काम करेंगे। हम लोगों के लिए कार्य करने की चुनौती को स्वीकार करते है। पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ जिले के एक छोटे से गांव में हुआ और उनके पिता एक पूर्व सैनिक हैं।

PURANI PIC 1

पुष्कर सिंह धामी तीन बहनों के बीच अकेले भाई हैं। पढ़ाई की बात करें तो पुष्कर सिंह धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन के साथ-साथ औद्योगिक संबंध में मास्टर्स की उपाधि ली है। उत्तराखंड में उप चुनाव की अनिश्चितताओं के बीच तीरथ सिंह रावत नें युख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, और फिर प्रदेश की राजनीती में हलचल तेज हो गई। इसके बाद पार्टी ने कई नामों पर चर्चा किया।

इन सभी नामों में चौबातखाल से विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, श्रीनगर से विधायक धनसिंह रावत, पुष्कार सिंह धामी और रितू खंडूरी के साथ-साथ दोईवाला से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नामों पर चर्चा की जा रही थी। लेकिन आखिरी में विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाया और मुख्यमंत्री पद के लिए चुन लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here