Ritu Khanduri: उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार किसी महिला को विधानसभा के स्पीकर के तौर पर चुना गया है। भाजपा की विधायक रितु भूषण खंडूरी शनिवार, 26 मार्च को उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर नियुक्त की गई हैं। स्पीकर के चुनाव के समय विधानसभा में सभी सदस्य उपस्थित थे। इसी दौरान प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने बिना किसी आपत्ति के रितु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष चुनने की घोषणा कर दी।
Ritu Khanduri: बनीं पहली महिला और विधानसभा की छठी स्पीकर
Ritu Khanduri उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर और विधानसभा की छठी स्पीकर हैं। आपको बता दें रितु खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी हैं। रितु कोटद्वार से विधायक चुनी गई हैं। इन्होंने कांग्रेस के खिलाफ 3,687 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में इनको यमकेश्वर से हटाकर कोटद्वार का प्रत्याशी बनाया गया था।
Ritu Khanduri की शुरूआती शिक्षा और करियर
Ritu Khanduri का जन्म 29 जनवरी, 1965 को हुआ था। यह पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी हैं। इनके जन्म के समय इनके पिता फौज में थे, रिटायरमेंट के बाद बीसी खंडूरी ने चुनाव में हिस्सा लिया और जीतकर मुख्यमंत्री भी बन गए थे।
रितु की शिक्षा अलग-अलग जगह से पूरी हुई है। इन्होंने मेरठ के Raghu Nath Girls College से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। उसके उपरांत उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और इसके बाद दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया है। रितु ने अपने करियर की शुरूआत 2006 में एक यूनिवर्सिटी की फैकल्टी सदस्य के तौर पर की थी। यहां इन्होंने 2017 तक काम किया था।
पूर्व विधानसभा स्पीकर
नाम | कब से कब तक |
प्रकाश पंत | – |
यशपाल आर्य | 15 मार्च, 2002 से 11 मार्च 2007 |
हरबंस कपूर | 12 मार्च, 2007 से 13 मार्च 2012 |
गोविंद सिंह कुंजवाल | 26 मार्च, 2012 से 20 मार्च 2017 |
प्रेमचंद अग्रवाल | 23 मार्च, 2017 से 21 मार्च 2022 |
संबंधित खबरें: