भारतीय रेसलर प्रिया मलिक ने इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। प्रिया ने हंगरी में चल रहे वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
बीते दिन शनिवार को भारत की एक और बेटी मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और हर हिंदुस्तानियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। अब प्रिया मलिक रेसलिंग में अपना दम दिखाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रिया मलिक हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली है। वो भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की स्टूडेंट हैं। प्रिया के पिता जयभगवान निडानी इंडियन आर्मी से रिटायर हो चुके हैं।
प्रिया मलिक की यह कामयाबी में उनके कोच अंशु मलिक का अहम योगदान रहा है। प्रिया ने साल 2020 में हुए नेशनल स्कूल गेम्स में गोल्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा पिछले साल पटना में हुई राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। उनका सपना है कि वो एक दिन ओलंपिक में भारत को रिप्रजेंट करें।