प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर है। पीएम यहां देश का पहला फिल्म संग्रहालय ‘नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा’ का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय करीब 141 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें भारतीय सिनेमा के एक सदी पुराने इतिहास की जानकारी मिल सकेगी।

भारतीय सिनेमा के इतिहास से जुड़ी जानकारियां देने वाले इस संग्रहालय में दृश्य (विजुअल), शिल्प, ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया की सहायता से भारतीय सिनेमा के किस्से-कहानियों का प्रस्तुतीकरण होगा। यह संग्रहालय 19वीं सदी के ऐतिहासिक गुलशन महल और नए संग्रहालय भवन में बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

हॉल में कैमरा, शूटिंग और अभिनय से जुड़ी जानकारियां भी होंगी। यहां आने वालों को भारतीय सिनेमा में फिल्मकारों द्वारा प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की जानकारी मिलेगी। भारतीय सिनेमा में यहां देशभर की सिनेमा संस्कृति को दर्शाया गया है। नामचीन फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के मार्गदर्शन में संग्रहालय का निर्माण हुआ है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व भर से किया भारत में निवेश का आह्वान, कहा-अभी इसके लिए सर्वश्रेष्ठ समय

यहां भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष से अधिक की यात्रा का वर्णन है। वहीं, भारतीय सिनेमा को नौ वर्गों में विभाजित कर भारतीय इतिहास की उत्पत्ति, भारत में सिनेमा का आगमन, भारतीय मूक फिल्म, ध्वनि की शुरुआत, स्टूडियो युग, द्वितीय विश्व युद्ध का प्रभाव तथा क्षेत्रीय सिनेमा को दिखाया गया है। पांच मंजिला नए संग्रहालय भवन में चार प्रदर्शनी हॉल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here