प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने दोपहर के राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत इंडोनेशिया की भाषा में नमस्कार से की। इस संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अपने पिछले चार साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। यहां उन्होंने एक बार फिर न्यू इंडिया का नारा दोहराया। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर 2022 तक न्यू इंडिया बनाना है।
मोदी ने कहा कि वो रमजान के इस पवित्र महीने में हुए शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह इंडोनेशिया की विविधता की झलक भी देखने को मिली। इसके बाद मोदी ने इंडोनेशिया में बसे भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि एक दौर वो था जब आपके पूर्वजों को भारत छोड़ना पड़ा था। एक दौर आज का है, जब दुनियाभर में भारत की मजबूत पहचान बनी है।
आतंकवाद पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया की चिंताए एक हैं। हमें आतंक से मिलकर लड़ना होगा। मैं कुछ समय पहले इंडोनेशिया में हुए आतंकी हमले की निंदा करता हूं। जिसमें कई बेगुनाह लोगों की जाने चली गई थी। इसके साथ ही कहा कि द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाने के लिए दोगुने प्रयास करेंगे।
वहीं अपने भाषण के अंत में उन्होंने इंडोनेशिया में बसे प्रवासी भारतीयों को अगले साल प्रयाग में लगने वाले कुंभ मेले के लिए निमंत्रण दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इंडोनेशिया में बसे भारतीयों के लिए 30 दिन तक मुफ्त वीजा की व्यवस्था कर रहे हैं।