देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश का सामना कर रही है। बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हर साल की तरह बारिश में मुंबई फिर हादसे का शिकार हो रही है। चेंबुर में दीवार गिरने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं विक्रोली इलाके में दीवार गिरने के वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है। दीवार के मलबे के नीचे और भी कई लोग दबे हैं। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
बता दे कि तेज बारिश और हवा के कारण व्रिकोली में दीवार के उपर पेड़ गिर गया जिससे 9 लोगों की मौत हो गई है। कुछ इसी तरह का हादसा चेंबुर में भी हुआ है। घटना रात 1 बजे आस पास हुई है। एनडीआरएफ की टीम मलबे के नीचे से लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन तेज बारिश और संकरी गलियों के वजह से रेस्क्यू में काफी दिक्कत हो रही है।
कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के अस्पातल में भर्ती कराया गया है। घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख मुआवजा देने का ऐलान भी किया है। वहीं घायलों को 50,000 का मुआवजा दिया जाएगा।
मुंबई में कई घंटों से भारी बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी ही पानी नजर आरहा है। जन जीवन रुक गया है। मुंबई की जान कही जाने वाली लोकल ट्रेन ठप पड़ी है।
मुंबई का सायन रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी में डूबा नजर आया। कई घंटों की बारिश के बाद रेलवे स्टेशन में बने ट्रैक पर घुटनों तक पानी भर गया। मालूम हो कि हर साल मुंबईवासियों को भारी बारिश से उपजी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है।