Mumbai News: मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित Chemical Company के टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गयी। इस घटना में 2 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। कंपनी का नाम Eskay Dyestuffs & Organic Chemicals Pvt. Ltd बताया जा रहा है।
Mumbai News: मृतक का नाम रामनिगोर सरोज
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रासायनिक टैंक की सफाई करने के लिए तीन मजदूर उतरे थे। इसी बीच मजदूरों का दम घुटने लगा, जिसके बाद रामनिगोर सरोज नाम के मजदूर की तत्काल मौत हो गई। वहीं रुबिन डिंगकर (35) और श्रवण सोनवणे (25) की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन्हें इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Gujarat के Panchmahal में केमिकल फैक्ट्री में लग गयी थी आग
हाल ही में Gujarat के Panchmahal के रंजीतनगर स्थित गुजरात फ्लोरो केमिकल्स लिमिटेड में एक विस्फोट के बाद आग लग गई थी। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गयी थी। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा था कि कारखाने में बचाव और अग्निशमन अभियान चलाया गया था, आग पर अब काबू पा लिया गया है।
ये भी पढ़ें