Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (27 मार्च, 2022) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को संबोधित किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी का यह पहला रेडियो कार्यक्रम है। मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह भारत की क्षमताओं को दर्शाता है। इसका मतलब है कि दुनिया में भारतीय सामानों की मांग बढ़ रही है।
दुनिया के बाजारों में पहुंच रही है भारत का उत्पाद: PM Modi
अपने मासिक मन की बात रेडियो प्रसारण में प्रधान मंत्री ने भारत की क्षमता की सराहना की और कहा कि इसकी ताकत का आधार देश के किसान, कारीगर, बुनकर, इंजीनियर, छोटे उद्यमी और कई अलग-अलग व्यवसायों के लोग हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही 400 बिलियन अमरिकी डॉलर के निर्यात का लक्ष्य प्राप्त हुआ है और मुझे खुशी है कि भारत के लोगों की यह शक्ति (उत्पाद) अब दुनिया के कोने-कोने में नए बाजारों तक पहुंच रही है।

Mann Ki Baat: PM Modi बोले-उत्पादों की प्रतिष्ठा को और बढ़ाएं
पीएम ने कहा कि जब हर भारतीय स्थानीय के लिए मुखर होता है, तो स्थानीय को वैश्विक होने में देर नहीं लगती। आइए स्थानीय को ‘वैश्विक’ बनाएं और अपने उत्पादों की प्रतिष्ठा को और बढ़ाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज हमारे छोटे उद्यमी सरकारी ई-मार्केट प्लेस – जीईएम के माध्यम से सरकारी खरीद में एक प्रमुख भागीदारी भूमिका निभा रहे हैं। प्रौद्योगिकी के माध्यम से एक और अधिक पारदर्शी प्रणाली विकसित की गई है।
हर घंटे 46 मिलियन अमरिकी डॉलर का सामान होता है निर्यात
पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि भारत ने 23 मार्च को निर्धारित समय से नौ दिन पहले 400 बिलियन अमरिकी डॉलर के अपने उच्चतम माल निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने का इतिहास रचा है। औसतन, हर घंटे 46 मिलियन अमरिकी डॉलर का सामान निर्यात किया जाता है, वहीं प्रतिदिन 1 बिलियन अमरिकी डॉलर का सामान निर्यात किया जाता है और हर महीने 33 बिलियन अमरिकी डॉलर का निर्यात किया जाता है।
वित्त वर्ष 2020-21 में निर्यात 292 बिलियन अमरिकी डॉलर था जबकि 2021-22 में निर्यात 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 400 बिलियन अमरिकी डॉलर था।

महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है Mann Ki Baat
बता दें कि “मन की बात” प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संबोधन है, जो हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाता है। मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था।
संबंधित खबरें…
- Mann Ki Baat कार्यक्रम में बोले PM Modi- जैसे हम अपनी मां को नहीं छोड़ सकते वैसे ही अपनी मातृभाषा को भी नहीं छोड़ सकते
- PM Narendra Modi आज 11.30 बजे करेंगे Mann Ki Baat, साल का है पहला कार्यक्रम
- PM Modi Mann Ki Baat: 85 वीं मन की बात में पीएम ने Mahatma Gandhi को किया याद, पढ़ें 10 प्रमुख बातें