Kurukshetra Haveli News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति का हाथ काट दिया। घटना के बाद आरोपी व्यक्ति का हाथ भी अपने साथ ले गए। वहीं घटना के बाद पुलिस बदमाशों के तलाश में जुटी हुई है। एक दर्जन नकाबपोश आरोपियों का पता पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए खंगाल रही है।
Kurukshetra Haveli News: 10 से 12 लोगों ने मिलकर एक युवक पर किया हमला
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना अपने आंखो से देखी। उन्होंने बताया कि यहां एक व्यक्ति बैठा था। तभी 10 से 12 लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने तेजधार हथियार से युवक के दोनों हाथ काट दिए। इतना ही नहीं आरोपी युवक के दोनों हाथ भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे।
बदमाशों ने जुगनू नाम के एख युवक पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला अंकुश कमलापुर नामक व्यक्ति या किसी अन्य से रंजिश के चलते हुआ है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को गैंगवार से जोड़कर भी देख रही है। शक जताया जा रहा है कि यह लॉरेंस विश्नोई गैंग की तरफ से भी किया जा सकता है। पुलिस जांच में जुट गई है।
पेज अपडेट जारी है…
संबंधित खबरें: