Kalki Mahotsav 2021: संभल में धूमधाम से चल रहा है कल्कि महोत्सव, आचार्य प्रमोद की देखरेख में हो रहा है कार्यक्रम

0
24658

Kalki Mahotsav 2021:संभल में पांच दिवसीय कल्कि महोत्सव की शुरुआत मंगलवार को हुई। सुबह के सत्र में कल्कि पीठाधीश्‍वर आचार्य प्रमोद और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कंप्यूटर बाबा ने अग्नि प्रज्‍ज्‍वल‍ित कर इसकी शुरुआत की। बताते चलें कि पूरा कार्यक्रम आचार्य प्रमोद की देखरेख में संपन्न हो रहा है।

Kalki Mahotsav 2021 में आज गीत, ग़ज़ल और शेरो-शायरी से गंगा-जमुनी तहजीब की धार बहेगी

कई जाने माने लोग पहुंच रहे हैं

पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश भर से कई जाने माने लोग हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। सहित राजनेताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया है। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की गयी है। पूरे संभल क्षेत्र से हजारों भक्त भी कार्यक्रम में आ रहे हैं। इस महोत्सव के माध्यम से सुख शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।

2 साल बाद हो रहा है महोत्सव

कोरोना संकट के कारण इस बार कल्कि महोत्सव के आयोजन में विलंव देखने को मिला। इस साल ये 2 साल के अंतराल के बाद हो रहा है। बताते चलें कि 16वां कल्कि महोत्सव 13 नवंबर तक चलेगा। कोरोना संकट के दौरान इसका सांकेतिक आयोजन हुआ था।

Kalki Mahotsav 2021: तीसरे दिन भी उमड़े भक्त, देखें VIDEO और तस्वीर

Kalki Mahotsav 2021: तस्वीरों में देखें कल्कि महोत्सव, कल्कि पीठाधीश्‍वर आचार्य प्रमोद की देखरेख में हो रहा है कार्यक्रम