Hafiz Saeed: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरगना और मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आंतकी हाफिज सईद को भारत लाने के लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान की सरकार के सामने आधिकारिक मांग रखी है। भारत सरकार ने प्रत्यर्पण को लेकर कानूनी प्रकिया पूरी करने की बात कही है। अब तक पाकिस्तान ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें, हाफिज सईद मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है।
पाकिस्तान में सजा काट रहा है हाफिज
बता दें, आतंकी हाफिज सईद को भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और 2008 के मुंबई हमलों में उसकी कथित संलिप्तता के लिए अमेरिका द्वारा उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया है। 2017 में सईद को पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा नजरबंद कर दिया गया था और बाद में उसके खिलाफ आरोपों से मुक्त होने के बाद रिहा कर दिया गया था, जिसकी वाशिंगटन और नई दिल्ली ने कड़ी आलोचना की थी।
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने हाफिज सईद को दो टेरर फाइनेंसिग केस में 32 साल की सजा सुनाई थी। इससे पहले पांच अलग-अलग मामलों में हाफिज को 36 साल की अलग सजा सुनाई गई थी। हालांकि दोनों सजाएं एक साथ चल रही हैं, लेकिन हाफिज पाकिस्तानी जेल में सजा काट रहा है या नहीं इसपर भी सवाल उठते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: