सोमवार को भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर बताया था कि, सिक्किम बॉर्डर पर चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच मामूली झड़प के कारण चीन के 20 जवान जख्मी हो गए और भारत के 4 जवानों को मामूली चोट आई है। बयान के अनुसार झड़प के बाद वहां लागू प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय कमांडरों ने सुलझा लिया था।
बता दें कि रविवार को दोनों देशों के बीच 9वें राउंड की सैन्य वार्ता संपन्न होने के बाद यह मामला सोमवार को सामने आया है। वहीं भारत ने पिछले सप्ताह उत्तरी सिक्किम के नाकू ला एरिया में वास्तविक नियंत्रण रेखा के जरिए चीनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया।
15 घंटे हुई वार्ता नहीं निकला कोई हल
भारत और चीन के बीच लगातार तनाव जारी है। इसे सुलझाने के लिए चुशूल इलाके के दूसरी ओर स्थित मोल्दो में 9 दफा चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच वार्ता हो चुकी है लेकिन हालात कुछ सुधरते हुए नहीं दिख रहे हैं। वार्ता पूरे 15 घंटे चली थी, लेकिन आज फिर झड़प की खबरें सामने आई हैं। रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई वार्ता सोमवार को 2:30 am बजे संपन्न हुई।
चीनी सेना भारतीय सीमा में घूसने का कर रही थी प्रयास
दरअसल चीन की सेना भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रही थी जिसे रोकने के लिए वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने हमला किया। जवाबी संघर्ष में 20 चीनी सैनिक व चार भारतीय जवान जख्मी हो गए। इससे पहले पिछले साल 15 जून को दोनों देशों की सेना के बीच पूर्वी लद्दाख स्थित गलवन घाटी के प्वाइंट 14 में हिंसक झड़प हुई थी।
पहले भी हो चुकी है झडप
इसमें एक कर्नल समेत 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। दोनों देशों के बीच विवादों में पिछले साल लद्दाख का नाकू ला एरिया भी शामिल हो गया। पिछले साल अप्रैल-मई से सीमा LAC पर दोनों देशों के सैनिक तैनात हैं। 2017 में भारत और चीन के सेना डोकलाम में आमने-सामने थे