ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को मिला राष्ट्र का सलाम — ‘वीर चक्र’, ‘युद्ध सेवा’ और ‘सर्वोत्तम युद्ध सेवा’ मेडल से नवाजे गए जांबाज

0
18
ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को मिला राष्ट्र का सलाम
ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को मिला राष्ट्र का सलाम

भारत जब आज़ादी के 79वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, तब पूरा देश उन बहादुर सपूतों के गौरवगान में डूबा है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अपनी जान की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा की। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय वायुसेना और थलसेना के उन वीर जवानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने न केवल पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, बल्कि दुश्मन की सैन्य ताकत को भी करारा जवाब दिया। इन अभियानों में असाधारण साहस, अदम्य धैर्य और सैन्य कौशल का प्रदर्शन करते हुए कई वीरों ने इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। उनके पराक्रम को मान्यता देते हुए राष्ट्र ने उन्हें वीर चक्र, युद्ध सेवा मेडल और सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल सहित अनेक वीरता व सेवा सम्मान प्रदान किए।

वीर चक्र से सम्मानित योद्धा


ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के ठिकानों पर सटीक और रणनीतिक हमले करने वाले 9 भारतीय वायुसेना अधिकारियों को वीर चक्र से नवाजा गया — जो युद्धकाल में दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा वीरता पदक है। इन अभियानों में पाकिस्तान के मुरीदके और बहावलपुर स्थित आतंकी अड्डों के साथ-साथ सैन्य संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया। इस मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना ने कम से कम 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।


वीर चक्र प्राप्त अधिकारी:


रंजीत सिंह सिद्धू, मनिष अरोड़ा (SC), अनिमेश पटनी, कुणाल कालरा, जॉय चंद्र, सार्थक कुमार, सिद्धांत सिंह, रिजवान मलिक और अर्शवीर सिंह ठाकुर।

युद्ध सेवा मेडल विजेता


ऑपरेशन की सफलता और रक्षा अभियानों में अहम योगदान देने के लिए 13 वायुसेना अधिकारियों को युद्ध सेवा मेडल प्रदान किया गया। इनमें वरिष्ठ अधिकारी एयर वाइस मार्शल जोसेफ सुआरेस, एयर वाइस मार्शल प्रज्वल सिंह और एयर कमोडोर अशोक राज ठाकुर प्रमुख हैं।

सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल


चार वायुसेना अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया — वायुसेना उप-प्रमुख एयर मार्शल नरनदेश्वर तिवारी, पश्चिमी वायु कमान के कमांडर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा और वायु अभियान महानिदेशक एयर मार्शल अवधेश भारती इनमें शामिल हैं।

भारतीय थलसेना को दिए गए सम्मान


ऑपरेशन सिंदूर में अपनी अद्वितीय भूमिका के लिए भारतीय सेना को भी कई प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए गए:

  • सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक – 2
  • कीर्ति चक्र – 4
  • उत्तम युद्ध सेवा पदक – 3
  • वीर चक्र – 4
  • शौर्य चक्र – 8
  • युद्ध सेवा पदक – 9
  • सेना पदक में बार – 2
  • सेना पदक – 58
  • मेंशन इन डिस्पैच – 115

यह सम्मान समारोह न केवल जांबाजों के शौर्य को सलाम करता है, बल्कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।