Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर Satyendra Nath Bose को किया याद, जानें महान वैज्ञानिक के बारे में सबकुछ

सत्येंद्र नाथ बोस का नाम 1 जनवरी 1894 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। सत्येंद्र नाथ बोस एक महान वैज्ञानिक थे।

0
322
Satyendra Nath Bose
गूगल ने डूडल बनाकर Satyendra Nath Bose को किया याद

Google Doodle: भारत के महान वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस (Satyendra Nath Bose) को गूगल ने डूडल (Google Doodle) बनाकर श्रद्धांजलि दी। भारत के महान वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस का नाम 1 जनवरी 1894 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। सत्येंद्र नाथ बोस एक महान वैज्ञानिक थे जिनके फैन आइंस्टीन थे। बोस को क्वॉटम फिजिक्स पर किए गए शोध के कारण जाना जाता है।

Satyendra Nath Bose एक महान वैज्ञानिक थे

सत्येंद्र नाथ बोस की शुरुआती पढ़ाई नाडिया जिले के बाड़ा जगुलिया गांव में हुई। आगे की पढ़ाई उन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज से किया प्रेसीडेंसी कॉलेज से सन् 1915 में उन्होंने अप्लाइड मैथ्स से अपनी MSc पूरी की। इसके बाद 1916 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज में रिसर्च स्कॉलर के रूप में प्रवेश किया। सत्येंद्र बोस को कई सारे खोज के लिए जाना जाता है। कुछ साल पहले हिग्स बोसोन यानी गाड पार्टिकल की खोज की गई थी।

Satyendra Nath Bose
Satyendra Nath Bose

बता दें कि हिग्स बोसोन में हिग्स नाम एक ब्रिटिश वैज्ञानिकी पीटर हिग्स के नाम पर पर रखा गया जबकि बोसोन नाम भारतीय वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर रखा गया था। सत्येंद्र नाथ बोस भौतिक विज्ञानी के साथ गणितज्ञ भी थे। सत्येंद्र नाथ बोस पढ़ने में काफी होशियार थे। उनके के बारे कहा जाता है कि उन्होंने इंटरमीडिएट की गणित परीक्षा में 100 में से 110 अंक हासिल किए थे। इतनी सारी सफलता के बाद भी सत्येंद्र नाथ बोस को भारत में वह सम्मान नहीं मिल सका जिसके वो वास्तविक हकदार थे।

Satyendra Nath Bose google doodle 1654304140713 1654304140918

यह भी पढ़ें:

Google Doodle: कैनवास की रानी, मशहूर चित्रकार नाजीहा सलीम को Google Doodle के जरिये याद कर रही दुनिया

Google Map Update: गूगल मैप के इस फीचर से बचेंगे टोल के पैसे, जानें आखिर क्या है ये नया फीचर