Geetanjali Iyer Death: देश के राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन में लगातार 3 तीन दशक तक अंग्रेजी के समाचार पढ़ती रहीं गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। वह राजधानी के तमिल समाज की शिखर शख्सियत थीं। उन्हें अंग्रेजी के शुद्ध उच्चारण के चलते न्यूज रीडर के रूप में खूब ख्याति मिली। गीतांजलि ने ही सबसे पहले संजय गांधी के निधन का समाचार दुनिया को सुनाया था।उनकी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से भी पहले उन्होंने खबर सुनाई थी।
गीतांजलि अय्यर ने 1971 में पहली बार दूरदर्शन के लिए अंग्रेजी का न्यूज बुलेटिन पढ़ा था। उसके बाद वह लगातार तीन दशकों तक दूरदर्शन पर समाचार पढ़ती रहीं। वह बहुत धीर-गंभीर अंदाज से खबरें पढ़ा करतीं थीं।उनकी सबसे बड़ी खासियत थी, कि उच्चारण भी बिल्कुल शुद्ध होता था।

Geetanjali Iyer Death: मेलविल डिमेलो से थीं प्रभावित
Geetanjali Iyer Death: गीतांजलि अय्यर अक्सर कहा करती थीं, कि उन्हें न्यूज रीडर बनने की तरफ प्रेरित करने वालों में अंग्रेजी के महान न्यूज रीडर मेलविल डिमेलो थे। वे बड़े चाव से मेलविल डिमेलो के न्यूज बुलेटिन सुना करती थीं।जब नौकरी करने के लिए दिल्ली आईं तो डिमेलो साहब से मिलीं। उन्होंने गीतांजलि अय्यर को न्यूज रीडर बनने के गुरु मंत्र दिए।पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आकाशवाणी से 30 जनवरी, 1948 को रात 8 बजे देश-दुनिया को रुंधे गले से महात्मा गांधी के संसार से चले जाने का समाचार दिया।
Geetanjali Iyer Death: उसके फौरन बाद 35 साल के एंग्लो इंडियन नौजवान मेलविल डिमेलो ने अंग्रेजी के समाचार बुलेटिन में विस्तार से महात्मा गांधी की हत्या संबंधी खबर सुनाई। उन्होंने ही बापू की महाप्रयाण यात्रा का आंखों देखा हाल भी सुनाया था।
गीतांजलि अय्यर बताती थीं कि उन्होंने मेलविल डिमेलों की उस शवयात्रा की कमेंट्री को दर्जनों बार सुना था। जब भी सुना तो उनकी आंखें छलकने लगीं। तब आकाशवाणी पहली बार किसी शख्यिसत की अंतिम यात्रा की कमेंट्री का प्रसारण कर रही थी।गीतांजलि अय्यर कहती थीं कि जब उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में रहते हुए कहीं पढ़ा कि मेलविल डिमेलो ने लगातार 7 घंटे तक गांधी जी की शवयात्रा की कमेंट्री सुनाई थी। उन्होंने तभी ये फैसला कर लिया था कि उनसे तो मिलना है।
गीतांजलि अय्यर इतने सहज तरीके से खबरें पढ़तीं थीं कि उनके बोलने से ही माहौल जीवंत हो जाता था।गीतांजलि अय्यर उद्योगपतियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) और ताज होटल की मीडिया सलाहाकार के पद पर भी रहीं। इसके साथ ही वह कई बड़े सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी थीं। उनकी बेटी पल्लवी लेखिका हैं।
संबंधित खबरें
- बृजभूषण सिंह के खिलाफ 15 जून तक दायर की जाएगी चार्जशीट, जानें पहलवानों और सरकार के बीच क्या कुछ हुआ तय…
- एक नौसिखिया वकील कैसे बन गया महात्मा? 7 जून की तारीख में है जवाब, जब सबसे पहले हुई थी सविनय अवज्ञा…